HomeShare Marketराहत भरा रविवार, दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आई...

राहत भरा रविवार, दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आई बड़ी अपडेट, चेक करें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: पिछले साल दिवाली (Diwali) के समय ही पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में केंद्र सरकार ने कटौती की थी। अब एक बार फिर जब दिवाली का त्योहार नजदीक है तब आम-जनता किसी बड़े ऐलान का इंतजार कर रही है। अच्छी खबर यह है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। यानी कीमतें अपने पुराने स्तर पर बरकरार है। 

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Petrol-Diesel Price) में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कीमतों में बढ़ोतरी ना होने से आम-आदमी ने राहत की सांस ली है। बता दें, इंटरनेशनल मार्केट में ओपके+ के द्वारा तेल के उत्पादन में कटौती की वजह से आने वाले दिनों कच्चे तेल की कीमतों मेंं तेजी देखने को मिल सकती है। जिसका असर भविष्य में घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। 

डीजल के निर्यात पर सरकार ने फिर लगाया ये टैक्स, समझें- क्या हैं मायने

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर    113.48    98.24
परभणी    109.45    95.85
गोरखपुर    96.74    89.92
रांची    99.84    94.65
पटना    107.24    94.04
जयपुर 108.48     93.72 
अगरतला 99.49   88.44
आगरा    96.35    89.52
लखनऊ    96.57    89.76
पोर्ट ब्लेयर    84.10    79.74
देहरादून – 95.28    90.34    
चेन्नई    102.63    94.24
बेंगलुरु    101.94    87.89
कोलकाता    106.03    92.76
दिल्ली    96.72    89.62
अहमदाबाद    96.42    92. 17
चंडीगढ़    96.20   84.26
मुंबई    106.03    94.76
भोपाल    108.65    93.90
धनबाद    99.80    94.60    
फरीदाबाद    97.49    90.35  
गंगटोक    102.70    89.70    
गाजियाबाद    96.50    89.68 

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular