HomeShare Marketराहत भरा गुरुवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट में देखें आज क्या हुआ...

राहत भरा गुरुवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट में देखें आज क्या हुआ बदलाव, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में लगी है आग

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर 18वें दिन भी राहत है। बता दें ब्रेंट क्रुड 123 डॉलर के पार चला गया है। इस बीच  तेल कंपनियों ने आज यानी 9 जून गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-diesel price) जारी कर दी हैं। आज दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

क्या होती है एमएसपी , इसे क्यों और कौन तय करता है? देखें इस बार किस फसल की कितनी बढ़ी एमएसपी

कच्चा तेल एक डॉलर महंगा होने पर 8000 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ जाता है

बता दें कच्चा तेल एक डॉलर महंगा होने पर 8000 करोड़ रुपये का बोझ भारतीय तेल कंपनियों पर पड़ता है। अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त 27 फरवरी से 23 मार्च तक पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 पर स्थिर रही थी। जबकि, इस दौरान कच्चा तेल मंहगा हुआ था।

संबंधित खबरें

 

केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए हैं। इसके बाद से तेल के दाम लगातार स्थिर हैं।

जानिए आपके शहर के रेट?

— लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर
— पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये 
— भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये लीटर
— पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर

— दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर
— मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये लीटर
— कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
— चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर

–परभणी  में पेट्रोल  114.38 और डीजल    98.74 रुपये लीटर बिक रहा है।
–श्रीगंगानगर  में आज पेट्रोल  113.49 रुपये और डीजल   98.24 रुपये लीटर बिक रहा है।
–जयपुर में पेट्रोल    108.48 रुपये और  डीजल  93.72 श्रुपये लीटर बिक रहा है

 

चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular