HomeShare Marketराहतभरे 277 दिन : पेट्रोल-डीजल की नए रेट जारी, देखें कहां सबसे सस्ता...

राहतभरे 277 दिन : पेट्रोल-डीजल की नए रेट जारी, देखें कहां सबसे सस्ता Fuel

ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price 22 feb 2023: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में नरमी के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने  आज पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के नए रेट जारी कीं। 

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 76.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 277वें दिन भी कोई बदलाव नहीं

पेट्रोल-डीजल के जारी नए रेट के मुताबिक देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल ₹79.74 लीटर है। वहीं सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में  113.48 रुपये लीटर है। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 277वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

  • श्रीगंगानगर    113.48    98.24
  •  परभणी    109.45    95.85
  • रांची    99.84    94.65
  • पटना    107.24    94.04
  • लखनऊ    96.57    89.76
  • दिल्ली    96.72    89.62
  • धनबाद    99.80    94.60  
  • आगरा    96.35    89.52
  • जोशीमठ      97.80    92.64
  • भोपाल    108.65    93.9
  • जयपुर 108.48     93.72 
  • अगरतला 99.49   88.44
  • जोरहाट        97.49    88.40
  • महंगाई से त्रस्त पाकिस्तान के लोगों पर अब टैक्स का बढ़ा बोझ, हवाई यात्रा, शादी हॉल, मोबाइल फोन और धूप के चश्मे होंगे महंगे

  • पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74
  • चेन्नई    102.63    94.24
  • बेंगलुरु    101.94    87.89
  • कोलकाता    106.03    92.76
  • अहमदाबाद    96.42    92. 17
  • चंडीगढ़    96.2    84.26
  • फरीदाबाद    97.49    90.35  
  • गाजियाबाद    96.50    89.68   
  • RELATED ARTICLES

    Most Popular