ऐप पर पढ़ें
Petrol Diesel Price 12 August 2023: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है और इस बीच सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के रेट जारी कर दी हैं। यह शनिवार भी राहत भरा है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल के रेट में 452वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुआ था। देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान कें श्रीगंगानगर में है। यहां पेट्रोल की कीमत ₹113.48 है, जबकि डीजल ₹98.24 में बिक रहा है। दूसरी सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74 प्रति लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। दूसरी तरफ सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में है।
भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
आज भी कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत के बावजूद आज भी ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपये से ऊपर है। बिहार,केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, मणिपुर,पश्चिम बंगाल, , मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपये के पार है।
कच्चा तेल अब 86 डॉलर प्रति बैरल के पार
कच्चा तेल अब 86 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का अक्टूबर वायदा भाव 86.81 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई का सितंबर का वायदा भाव अब 83.19 डॉलर प्रति बैरल है। क्रूड की अंतरराष्ट्रीय कीमतें रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मार्च, 2022 में 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। इसके बावजूद देश में ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं है।
यहां पेट्रोल 100 के पार
यहां पेट्रोल 100 के नीचे
स्रोत: IOC