HomeShare Marketरामदेव की रुचि सोया से शेयर बेचने की लगी होड़, FPO के...

रामदेव की रुचि सोया से शेयर बेचने की लगी होड़, FPO के बाद बिकवाली का माहौल

योगगुरु रामदेव की रुचि सोया के बोर्ड ने फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के लिए 2 रुपये के फेस वैल्यू के साथ 6.61 करोड़ शेयर बेचकर 4,300 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी है। इस खबर के बाद रुचि सोया के निवेशकों के बीच शेयर बेचने की होड़ सी लग गई।

आपको बता दें कि रुचि सोया लिमिटेड का 4,300 करोड़ रुपये का एफपीओ 24 मार्च को खुला था। कंपनी का लक्ष्य कर्ज मुक्त होना है। कंपनी का एफपीओ 28 मार्च को बंद हुआ था और इसके लिए मूल्य दायरा 615 से 650 रुपये प्रति शेयर तय किया था। कंपनी के निदेशक मंडल ने निर्गम मूल्य 650 रुपये प्रति शेयर तय करने की मंजूरी दी थी। 

20 फीसदी तक की गिरावट: रुचि सोया पर बिकवाली इस कदर हावी रही कि कंपनी का शेयर 20 फीसदी तक लुढ़क गया। रुचि सोया का शेयर बीएसई पर 875.45 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 19.36 फीसदी गिरकर 706 रुपये पर खुला। हालांकि, दोपहर बाद निचले स्तर से थोड़ी रिकवरी आई लेकिन फिर भी गिरावट 10 फीसदी से ज्यादा की रही। रुचि सोया का 52 वीक का लो लेवल 619 रुपए है, जो पिछले साल 22 अप्रैल के दिन था। वहीं, 9 जून के दिन 1,377 रुपए पर शेयर का भाव था, ये 52 वीक का हाई लेवल है।

संबंधित खबरें

ये पढ़ें-अडानी की एक डील से रॉकेट बना ये शेयर, दो दिन में 175 रुपए बढ़ गई कीमत

आपको बता दें कि एक साल में शेयर में 6.57 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और इस साल की शुरुआत से 11.02 फीसदी की गिरावट आई है। फिलहाल, बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 23 हजार करोड़ रुपये हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular