HomeShare Marketराधाकिशन दमानी ने घटाई इस सिगरेट बनाने वाली कंपनी में हिस्सेदारी, ब्लॉक...

राधाकिशन दमानी ने घटाई इस सिगरेट बनाने वाली कंपनी में हिस्सेदारी, ब्लॉक डील के जरिए बेच दिए 33 करोड़ रुपये के शेयर

ऐप पर पढ़ें

स्टॉक मार्केट के दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर छोटे-छोटे इंवेस्टर्स की निगाह टिकी रहती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो फिर आपके लिए बड़ी अफडेट है। अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी ने हैदराबाद की एक सिगरेट बनाने वाली कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटा दी है। 2 दिसंबर को हुए ब्लॉक डील में राधाकिशन दमानी (Radhakishan Shivkishan Damani) ने वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) के 33 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। 

बीएसई के डाटा के अनुसार डी मार्ट (DMart) के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने 3520 रुपये के हिसाब से वीएसटी इंडस्ट्रीज के 93,000 शेयर बेच दिए। वहीं, ओपन मार्केट के जरिए दमानी एस्टेट एंड फाइनेंस ने वीएसटी इंडस्ट्रीज के 93000 शेयर ओपन मार्केट में 3520 रुपये के हिसाब से ही खरीद लिए। बता दें, वीएसटी इंडस्ट्रीज शेयर शुक्रवार को 3505.60 रुपये के लेवल पर बंद हुए। 

साल में दूसरी बार बोनस देने जा रही है ये कंपनी, इसी सप्ताह है रिकॉर्ड डेट

30 सितंबर 2022 तक राधा किशन दमानी के पास वीएसटी इंडस्ट्रीज के 2,51,482 शेयर थे। यानी दूसरी तिमाही तक कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.63 प्रतिशत तक थी। Trendlyne data के डाटा के अनुसार वीएसटी इंडस्ट्रीज के 88 करोड़ रुपये के शेयर राधाकिशन दमानी के पास थे। 

क्या करती है कंपनी 

वीएसटी इंडस्ट्रीज सिगरेट का उत्पादन और बिक्री करती है। कंपनी के पास हैदराबाद और Toopran (तेलंगाना) में मैन्युफैक्चरिगं यूनिट है। कंपनी सिगरेट के अलावा अन-मैन्युफैक्चर्ड तबांकू का भी बेचती है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 5413.32 करोड़ रुपये है। 

लिस्टिंग के दिन 56 रुपये का मुनाफा, आज होगा कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंंट

कंपनी का स्टॉक मार्केट में कैसा है प्रदर्शन? 

बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3.10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, जिस किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस कंपनी पर भरोसा जताया होगा उसका रिटर्न 9.81 प्रतिशत तक बढ़ गया होगा। वहीं, साल 2022 में अबतक वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों में 9.52 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, वीएसटी इंडस्ट्रीज के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 3879.95 रुपये है।

ये 4 कंपनियां बांट रही हैं डिविडेंड, इसी सप्ताह है रिकॉर्ड डेट

RELATED ARTICLES

Most Popular