HomeShare Marketराधाकिशन दमानी के पास हैं इस कंपनी के 6 करोड़ से ज्यादा...

राधाकिशन दमानी के पास हैं इस कंपनी के 6 करोड़ से ज्यादा शेयर, 3 महीने में चढ़ा 100%

दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के पोर्टफोलियो में शामिल एक शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। यह इंडिया सीमेंट्स (India Cements) का शेयर है। इंडिया सीमेंट्स के शेयर मंगलवार को कई साल की ऊंचाई पर पहुंचे। इंडिया सीमेंट्स के शेयर मंगलवार को दिन के कारोबार के दौरान 3 पर्सेंट की तेजी के साथ 298.45 रुपये पर पहुंच गए। सीमेंट कंपनी के शेयर करीब 15 साल बाद 300 रुपये के लेवल पर पहुंचे हैं। इंडिया सीमेंट्स के शेयर कारोबार के आखिर में 283.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए। 

राधाकिशन दमानी के पास कंपनी के 6.43 करोड़ शेयर
इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के शेयर दिसंबर 2007 में 300 रुपये के स्तर पर पहुंचे थे और इन्होंने 333 रुपये का अपना लाइफ-टाइम हाई बनाया है। 30 जून 2022 तक के डेटा के मुताबिक, दिग्गज इनवेस्टर राधाकिशन दमानी एंड एसोसिएट्स के पास इंडिया सीमेंट्स के 6,43,98,190 शेयर या 20.8 पर्सेंट हिस्सेदारी है। इस हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 1870 करोड़ रुपये है। इंडिया सीमेंट्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 145.55 रुपये है।

यह भी पढ़ें- 52 हफ्ते के बुरे दौर तक पहुंचा Infosys का शेयर, अब दांव लगाने का सही मौका!

3 महीने में शेयरों ने दिया करीब 100% रिटर्न
इंडिया सीमेंट्स के शेयरों ने पिछले 3 महीने में निवेशकों को करीब 100 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 20 जून 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 145.55 रुपये के स्तर पर थे। इंडिया सीमेंट्स के शेयर 20 सितंबर 2022 को बीएसई में 283.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। सीमेंट कंपनी के शेयरों ने पिछले 3 साल में निवेशकों को 330 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। इंडिया सीमेंट्स के शेयरों ने पिछले एक महीने में 41 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। 

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के इस शेयर ने दिया 7 दिन में 101% का छप्परफाड़ रिटर्न, 6 साल हाई के हाई पर भाव

RELATED ARTICLES

Most Popular