HomeShare Marketराधाकिशन दमानी के निवेश वाली कंपनी के 6 लाख शेयर बेचे गए,...

राधाकिशन दमानी के निवेश वाली कंपनी के 6 लाख शेयर बेचे गए, लगा 20% का अपर सर्किट

ऐप पर पढ़ें

Radhakishan Damani Stock: वीएसटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (VST Industries) के शेयरों में आज 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इस तेजी के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 4060 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे की वजह ब्लॉक डील के जरिए 4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की खबर है। 

2024 में आ रहे हैं दिग्गज कंपनियों के आईपीओ, निवेशक कमर कस कर हो जाएं तैयार

6 लाख शेयरों की हुई बिक्री 

मंगलवार को वीएसटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 6 लाख शेयरों की खरीद और बिक्री की गई है। जोकि सप्ताहिक खरीद और बिक्री के औसतन 5000 शेयरों से अधिक है। एक महीने में कंपनी के औसतन 16,000 शेयरों की खरीद और बिक्री की जाती है। आज हुई ब्लॉक डील दोनों से काफी अधिक है। हालांकि, अभी तक खरीदार का पता नहीं चल पाया है। बता दें, पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत की तेजी आई है। 

राधाकिशन दमानी के पास कितना हिस्सा है? 

वीएसटी इंडस्ट्रीज में दिग्गज निवेश राधाकिशन दमानी की भी हिस्सेदारी है। कंपनी का 25 प्रतिशत हिस्सा उनके पास है। सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी में उन्होंने ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट के जरिए निवेश किया है। इसके अलावा Derive ट्रेडिंग एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड के पास कंपनी का 4.76 प्रतिशत हिस्सा है। इस कंपनी के डायरेक्टर राधाकिशन दमानी हैं। 

बता दें, दमानी ने वीएसटी इंडस्ट्रीज पर 21 में दांव लगाया था। तब उन्होंने 15 हिस्सेदारी को 88 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा था। वहीं, अतिरिक्त 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी के लिए उन्होंने 112 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से भुगतान की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन तब आईटीसी ने खेल खराब कर दिया था। दमानी 151 रुपये प्रति शेयर तक दांव लगाने के लिए थे लेकिन अंत में वो सफल नहीं हुए थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।) 

RELATED ARTICLES

Most Popular