पिछले एक साल में जिन कुछ स्टॉक ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। उसमें राधाकिशन दमानी (RadhaKishan Damani) का स्टॉक भी शामिल है। एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट ((Astra Microwave Products) के शेयर का भाव पिछले एक साल के दौरान 157.65 रुपये से बढ़कर 322.65 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी जिन निवेशकों ने एक साल पहले इस स्टॉक पर दांव लगाया होगा उनका पैसा अब डबल हो गया। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से इस साल शेयर बाजार में काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं इस साल एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट (Astra Microwave Products share price) के शेयरों ने कैसा रिटर्न दिया है?
बुधवार (24 अगस्त 2022) को कंपनी के शेयर 2.50 प्रतिशत की उछाल के साथ 52 सप्ताह के उच्चतम 322.65 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। हांलाकि इसके बाद कंपनी मुनाफावसूली का शिकार हो गई। और देखते ही देखते कंपनी के शेयर का भाव एनएसई में लुढ़क कर 316.50 रुपये के लेवल पर आ गया। सुबह 11:40 बजे कंपनी के शेयर 323.45 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
यह भी पढ़ेंः एक साल में 2700% का रिटर्न, मल्टीबैगर स्टॉक ने एक लाख का बनाया 28 लाख रुपये
पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयर का भाव 245 रुपये से बढ़कर 322.65 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी सिर्फ एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों 30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने की बात करें तो एस्ट्रा माइक्रोवेव के शेयरों का भाव 175 रुपये के लेवल से बढ़कर 322 रुपये के लेवल पर आ गया है। यानी इस दौरान कंपनी के शेयरों में 80 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली। वहीं, इस साल राधाकिशन दमानी के इस स्टॉक की कीमत में 90 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई है। साल 2022 की शुरुआत में कंपनी के शेयर का भाव 233 रुपये से बढ़कर 322.65 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है।
एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रोडक्ट शेयर होल्डिंग पैटर्न
कंपनी के अप्रैल से जून 2022 तक के शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार राधाकिशन दमानी के पास कंपनी में 8,96,387 शेयर थे। उनके पास कंपनी की 1.03 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बता दें, मार्च में समाप्त हुई तिमाही के दौरान राधाकिशन दमानी के पास 1.03 प्रतिशत ही हिस्सेदारी थी। यानी राधाकिशन दमानी का भरोसा इस स्टॉक पर कायम है।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)