HomeShare Marketराधाकिशन दमानी की दौलत 280% बढ़ी, हर दिन कमाए 57 करोड़ रुपये,...

राधाकिशन दमानी की दौलत 280% बढ़ी, हर दिन कमाए 57 करोड़ रुपये, बने पांचवें सबसे अमीर

दिग्गज इनवेस्टर राधाकिशन दमानी अब भारत के पांचवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। यह बात बुधवार को रिलीज हुई IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में सामने आई है। रिटेल चेन DMart चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स पर भी राधाकिशन दमानी का मालिकाना हक है। 1.75 लाख करोड़ रुपये की दौलत के साथ 67 साल के दमानी 2 पायदान ऊपर चढ़कर रिच लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में गौतम अडानी और मुकेश अंबानी का दबदबा है। 

पिछले 5 साल में 1,28,800 करोड़ बढ़ी दमानी की दौलत
पिछले पांच साल में दिग्गज इनवेस्टर राधाकिशन दमानी की वेल्थ 280 पर्सेंट या 1,28,800 करोड़ रुपये बढ़ी है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिच लिस्ट का डेटा बताता है कि राधाकिशन दमानी ने हर दिन 57 करोड़ रुपये कमाए और पिछले एक साल में उनकी दौलत 13 पर्सेंट बढ़ी है। दमानी के कंट्रोल वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स के देश भर में 200 से ज्यादा DMart शॉप्स हैं। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 21 सितंबर 2022 को बीएसई में 4307.20 रुपये पर बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- मूनलाइटिंग पर अब एक्शन: Wipro को ‘धोखा’ दे रहे थे 300 कर्मचारी, कंपनी ने नौकरी से निकाला

दमानी ने इन कंपनियों पर लगाया है बड़ा दांव
स्टॉक मार्केट इनवेस्टमेंट से अच्छी दौलत बनाने के बाद दमानी साल 2002 में DMart स्टोर्स खोलकर आंत्रप्रेन्योर बने। राधाकिशन दमानी, पब्लिक एपियरेंस और मीडिया इंटरव्यू देने से बचते हैं। दमानी, बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के करीबी दोस्त और मेन्टॉर रहे हैं। राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त 2022 को निधन हो गया। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के अलावा दमानी के पास VST इंडस्ट्रीज, इंडिया सीमेंट्स में बड़ी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, उन्होंने ट्रेंट, युनाइटेड ब्रुवरीज, 3M इंडिया, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर में भी निवेश कर रखा है। 

यह भी पढ़ें- सरकारी बैंक के शेयर खरीदने की लगी होड़, RBI के फैसले से निवेशकों को तगड़ा मुनाफा

RELATED ARTICLES

Most Popular