ऐप पर पढ़ें
दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के मालिकाना हक वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को 4 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 3933.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर मंगलवार को 4105.35 रुपये पर बंद हुए थे। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों में यह गिरावट तीसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट दिए जाने के बाद आई है। दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स रिटेल चेन डीमार्ट (DMart) को ऑपरेट करती है।
डबल डिजिट ग्रोथ के बाद भी बाजार निराश
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.2 पर्सेंट बढ़ा है। दिसंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 13247.33 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की दिसंबर तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 11304.6 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2023 तिमाही के आखिर में कंपनी के पास 341 डीमार्ट हाइपरमार्केट स्टोर थे। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 5 नए स्टोर्स जोड़े हैं। वहीं, चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी ने 9 स्टोर्स जोड़े थे।
यह भी पढ़ें- 3 दिन में 53% चढ़ा यह छोटकू शेयर, कंपनी ने किया है बोनस शेयर का ऐलान
299 रुपये था आईपीओ में शेयर का दाम
डीमार्ट (DMart) का आईपीओ 295-299 रुपये के प्राइस बैंड पर आया था। आईपीओ में कंपनी के शेयर 299 रुपये पर मिले थे। डीमार्ट के शेयर 21 मार्च 2017 को 604.40 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। डीमार्ट के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4203 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3292.65 रुपये है। पिछले 5 साल में डीमार्ट के शेयरों में 150 पर्सेंट के करीब तेजी आई है।
यह भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन की स्पीड से भाग रहा रेलवे का यह शेयर, ₹188 पर आया भाव
दिग्गज इनवेस्टर ने वीएसटी इंडस्ट्रीज में बढ़ाई हिस्सेदारी
राधाकिशन दमानी ने वीएसटी इंडस्ट्रीज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। दमानी ने कंपनी के 2.22 लाख शेयर और खरीदे हैं। कंपनी में अब उनकी हिस्सेदारी 30 पर्सेंट से ज्यादा हो गई है। पिछले कुछ दिनों में वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों में अच्छी तेजी आई है।