HomeShare Marketराकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का यह स्टॉक पहले निवेशकों को किया कंगाल,...

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का यह स्टॉक पहले निवेशकों को किया कंगाल, अब करने लगा है मालामाल, एक हफ्ते में 30% उछला

Nazara Technologies Share Price: एक शेयर पर एक शेयर बोनस देने की घोषण के बाद से ही गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर 23 जून से लगातार ऊपर की ओर भाग रहे हैं। आज यानी बुधवार को भी सुबह 10:25 बजे तक 3.50 फीसद ऊपर थे। यह 707.96 रुपये का आज का उच्च स्तर भी छुआ।


दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला के पास भी नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर हैं। कंपनी में झुनझुनवाला की बड़ी हिस्सेदारी है। नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में यह तेजी बोनस इश्यू की एक्स-डेट पर आए हैं। पिछले एक हफ्ते में ही यह स्टॉक 30.89 फीसद की बढ़त बना चुका है। 

Nazara Technologies Ltd के शेयर रिटर्न क्या हैं?


28 जून को नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर की कीमत 674.00 रुपये थी। बोनस शेयर के ऐलान के बाद पहले हफ्ते नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर की कीमत 30.89 फीसदी बढ़ी। वहीं अगर एक महीने पहले की बात करें तो नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर की कीमत 15.66% बढ़ी। जबकि, 3 महीने में इसके शेयर की कीमत 15.57% कम हुई है। पिछले 6 महीने में नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर की कीमत 41.73% नीचे आ गई। पिछले 52 हफ्तों में नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर की उच्च कीमत 1,678.00 रुपये और सबसे कम कीमत 475.05 रुपये थी।

 

  • जनवरी-मार्च 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, गेमिंग टेक्नोलॉजी कंपनी में दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला की 10.10 फीसदी हिस्सेदारी है। 
  • प्रमोटर, डीआईआई और एफआईआई के पास 31 मार्च 2022 तक नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के 19.32, 5.1 और 11.1 शेयर हैं।
  •  31 दिसंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक प्रमोटर होल्डिंग में कोई बदलाव नहीं है।
  • घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 5.1 (31 दिसंबर 2021) से घटकर 3.89 (31 मार्च 2022) हो गई है।
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 11.1 (31 दिसंबर 2021) से घटकर 10.35 (31 मार्च 2022) हो गई है।
  • अन्य निवेशक होल्डिंग 64.48 (31 दिसंबर 2021) से बढ़कर 66.44 (31 मार्च 2022) हो गई है।
  • RELATED ARTICLES

    Most Popular