HomeShare Marketराकेश झुनझुनवाला के पास हैं इस कंपनी के शेयर, आ सकती है...

राकेश झुनझुनवाला के पास हैं इस कंपनी के शेयर, आ सकती है 20% से ज्यादा की तेजी

राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी वाले स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। स्टार हेल्थ के शेयरों में मौजूदा लेवल्स से 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल सकती है। यह बात घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने एक नोट में कही है। मोतीलाल ओसवाल ने बाय रेटिंग के साथ स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस का कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज हाउस ने स्टार हेल्थ के शेयरों के लिए 750 रुपये फेयर वैल्यू (टारगेट प्राइस) दिया है।

इंडस्ट्री के मुकाबले तेज रह सकती है स्टार हेल्थ की ग्रोथ
31 पर्सेंट के रिटेल मार्केट शेयर के साथ स्टार हेल्थ इंडियन हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में मार्केट लीडर है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि ओवरऑल हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री के मुकाबले स्टार हेल्थ की ग्रोथ तेज रह सकती है। स्टार हेल्थ के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 3.5 फीसदी की तेजी के साथ 630.95 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। 31 दिसंबर 2021 तक के डेटा के मुताबिक, स्टार हेल्थ में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी की 17.5 फीसदी हिस्सेदारी है। 

यह भी पढ़ें- यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, एलन मस्क की कंपनी Tesla ने नौकरी से निकाला

940 रुपये है स्टार हेल्थ के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि रिटेल हेल्थ बिजनेस में स्टार हेल्थ की मार्केट लीडरशिप, 25 पर्सेंट CAGR से ज्यादा का मजबूत अर्निंग ग्रोथ प्रॉस्पेक्ट्स, सीमित साइक्लिकैलिटी रिस्क और मीडियम टर्म में 15-17 फीसदी का हेल्दी RoE प्रोफाइल इसे प्रीमियम देता है। स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 940 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 603 रुपये है।

यह भी पढ़ें- Paytm को लगा एक और झटका, घटाकर 450 रुपये किया शेयर का टारगेट प्राइस

RELATED ARTICLES

Most Popular