HomeShare Marketराइट्स इश्यू के पहले दिन बिखरा यह शेयर, बेच कर निकल रहे...

राइट्स इश्यू के पहले दिन बिखरा यह शेयर, बेच कर निकल रहे निवेशक, 6% गिरा भाव

ऐप पर पढ़ें

PNB Housing Finance: सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का राइट्स इश्यू खुल गया है और इसकी आखिरी तारीख 27 अप्रैल 2023 है। राइट्स इश्यू के पहले दिन ही कंपनी के शेयर बुरी तरह क्रैश हो गए। बता दें कि शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी फंड जुटाने के लिए राइट्स इश्यू लेकर आती है। इसके तहत मौजूदा शेयरधारकों को एक खास अवधि में अतिरिक्त शेयर दिए जाते हैं। ये शेयर डिस्काउंट पर दिए जाते हैं। इसकी अवधि और अनुपात कंपनी तय करती है।

शेयर का हाल: गुरुवार को ट्रेडिंग के दौरान शेयर 6% क्रैश हो गए। शेयर की कीमत लुढ़क कर 412 रुपये पर आ गई। शेयर ने 9 मार्च को 541.72 रुपये के लेवल को टच किया था, जो 52 वीक का हाई है। बीते एक हफ्ते में यह शेयर 10 प्रतिशत तो एक महीने में 14 प्रतिशत तक लुढ़क चुका है। हालांकि, एक साल की अवधि में शेयर ने 21.62 प्रतिशत का पॉजिटिव रिटर्न भी दिया है।

राइट्स इश्यू की डिटेल: हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के बोर्ड ने राइट्स इश्यू की घोषणा ₹275 प्रति शेयर की है। इसकी तुलना पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के वर्तमान शेयर कीमत ₹412 के साथ करें तो इश्यू लगभग 34 प्रतिशत डिस्काउंट पर उपलब्ध है। कंपनी का लक्ष्य इस इश्यू में ₹2,493.76 करोड़ मूल्य के 90,681,828 पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस शेयर जारी करना है। इश्यू को एनएसई और बीएसई दोनों पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

शेयर गिरने की वजह क्या है: राइट्स इश्यू की घोषणा के बाद पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस शेयर की कीमत क्यों गिर रही है, इस पर जीसीएल ब्रोकिंग के सीईओ रवि सिंघल ने कहा- इश्यू को भारी डिस्काउंट पर पेश किया गया है। इसलिए मुनाफावसूली हावी हो गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular