HomeShare Marketरतन टाटा समर्थित कंपनी ने जुटाए 228 करोड़ रुपये, IPO से पहले...

रतन टाटा समर्थित कंपनी ने जुटाए 228 करोड़ रुपये, IPO से पहले इतना है वैल्युएशन

रतन टाटा समर्थित आभूषण बेचने वाली कंपनी ‘ब्लूस्टोन’ ने तीन करोड़ डॉलर (करीब 228 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस लिहाज से कंपनी का वैल्युएशन 41 करोड़ डॉलर बैठता है। ब्लूस्टोन ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब कंपनी अपना आईपीओ भी लेकर आ रही है।  

क्या कहा कंपनी ने: ब्लूस्टोन ने बताया कि इस रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी को बढ़ाने के लिए करेगी। कंपनी ने हीरो एंटरप्राइज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल के अलावा किसी अन्य निवेशक का नाम नहीं बताया।

क्या है कंपनी की योजना: ब्लूस्टोन के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक गौरव सिंह कुशवाहा ने कहा कि कंपनी वित्तपोषण से प्राप्त राशि का इस्तेमाल 70 खुदरा स्टोरों की मौजूदा संख्या को बढ़ाने के लिए भी करेगी। कंपनी ने अगले वित्त वर्ष में 100 नए खुदरा स्टोर खोलने और 2024 तक अपने स्टोरों की संख्या 300 पर पहुंचाने की योजना बनाई है।

ये पढ़ें-Zomato-ब्लिंकिट के मर्जर की खबर, कंगाल निवेशकों के लौटेंगे अच्छे दिन?

IPO भी होगा लॉन्च: ब्लूस्टोन भारत की अग्रणी ओमनीचैनल ज्वैलरी चेन में से एक है और वह प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से 1,500 करोड़ रुपए से अधिक जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज और जेएम फाइनेंशियल को आईपीओ के लिए निवेश बैंकर नियुक्त कर दिया है और उसे 12,000-15,000 करोड़ रुपए के मूल्यांकन की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular