HomeShare Marketरतन टाटा ने 25 साल के युवा के स्टार्टअप पर लगाया दांव,...

रतन टाटा ने 25 साल के युवा के स्टार्टअप पर लगाया दांव, जानिए क्या करती है कंपनी

उद्योग जगत के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा ने वरिष्ठ नागरिकों को सेवा के रूप में सहयोग देने वाले स्टार्टअप गुडफेलोज में निवेश की घोषणा की है। हालांकि, निवेश की रकम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि टाटा समूह से रिटायरमेंट के बाद से रतन टाटा, कई स्टार्टअप में पैसे लगा चुके हैं। 

कौन है फाउंडर: अब रतन टाटा ने जिस नए स्टार्टअप में निवेश का ऐलान किया है, उसकी स्थापना शांतनु नायडू ने की है। कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले 25 वर्षीय नायडू टाटा के कार्यालय में हैं और 2018 से टाटा की सहायता कर रहे हैं।

क्या है स्टार्टअप की खास बातें: यह स्टार्टअप वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के साथी के रूप में ‘काम’ करने के लिए युवा स्नातकों को काम पर रखता है। कंपनी मुंबई में अपने बीटा चरण में पिछले छह महीनों से 20 बुजुर्गों के साथ काम कर रही है और आगे पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में सेवाएं देने की योजना बना रही है।

रतन टाटा ने क्या कहा: 84 वर्षीय रतन टाटा ने स्टार्टअप की तारीफ की और कहा कि जब तक आप वास्तव में बूढ़े नहीं हो जाते, तब तक किसी को भी बूढ़े होने का मन नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि एक अच्छे स्वभाव वाला साथी हासिल करना भी एक चुनौती है।

ये पढ़ें-मैक्स हेल्थकेयर से हिस्सेदारी बेचकर निकली US की कंपनी, 400 रुपये के पार गया शेयर भाव

वहीं, स्टार्टअप के मुखिया नायडू ने रनत टाटा को एक बॉस, एक संरक्षक और एक मित्र के रूप में संबोधित करते हुए बताया कि दुनिया में पांच करोड़ बुजुर्ग हैं, जो अकेले हैं। नायडू ने कहा कि वह पूरे देश में विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन गुणवत्ता से समझौता किए बिना धीमी गति से आगे बढ़ना पसंद करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular