अगर आप भी उन निवेशकों में शामिल हैं जो डिविडेंड देने वाले स्टॉक पर दांव लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते 8 कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करेंगी। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में –
1- धामपुर शुगर
शुगर कंपनी 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड का 1 रुपये का स्पेशल डिविडेंड प्रति शेयर के हिसाब से दिया जाएगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 18 अप्रैल 2023 तय किया है। इसी दिन कंपनी एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगी। बता दें, गुरुवार को कंपनी के शेयर 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 240.15 रुपये के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ था।
2- Muthoot फाइनेंस लिमिटेड
कंपनी अपने योग्य निवेशकों को 22 रुपये के हिसाब से डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी शेयर बाजार में 18 अप्रैल को एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करेगी। गुरुवार को कंपनी के एक शेयर का भाव 1033.65 रुपये के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ था।
67वीं बार डिविडेंड देगी कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
3- Huhtamaki इंडिया लिमिटेड
कंपनी 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 1 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी देगी। यानी योग्य निवेशकों को 3 रुपये प्रति शेयर के हिसाब डिविडेंड मिलेगा। बता दें, एक्स-डिविडेंड डेट 20 अप्रैल 2023 है।
झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप के इस स्टॉक पर फिर जताया भरोसा, खरीदे लाखों शेयर
4- Thyrocare टेक्नोलॉजी लिमिटेड
ये टेक्नोलॉजी कंपनी 18 रुपये का डिविडेंड निवेशकों के बीच बांटेगी। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 20 अप्रैल 2023 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। पिछले एक साल में कंपनी ने 150 प्रतिशत का डिविडेंड दिया था। बता दें, कंपनी के एक शेयर का भाव 482.25 रुपये प्रति शेयर है।
5- E.I.D. पेरी लिमिटेड
कंपनी एक शेयर 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। इस डिविडेंड के लिए कंपनी 21 अप्रैल 2023 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, पिछले साल E.I.D. पेरी लिमिटेड ने निवेशकों को 1 शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड दिया था।
6- Mold-Tek पैकेजिंग लिमिटेड
इस कंपनी के योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। शेयर बाजार में कंपनी 21 अप्रैल को एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करेगी।
7- नेस्ल इंडिया
कंपनी 27 रुपये का अंतरिम और 75 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। जिसके लिए रिकॉर्ड डेट कंपनी ने 21 अप्रैल 2023 की तारीख को तय किया था।