HomeShare Marketये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन, चेक करें...

ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन, चेक करें लिस्ट 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने इसी सप्ताह एक बार फिर रेपो रेट (Repo Rate) में 50 बेसिस प्वाइंट का किया है। जिसके बाद रेपो रेट की नई दर 4.90% हो गई है। इसका असर हमारे आपके जेब पर भी बहुत जल्द दिखाई देना शुरू हो जाएगा। रेपो रेट में इजाफे के बाद अब बैंकों की तरफ से होम लोन, ऑटो लोन की दरों में बढ़ोतरी संभव है। यानी आपकी ईएमआई बढ़ने वाली है। आइए जानते हैं कि अभी सबसे सस्ता होम लोन कहां मिल रहा है? 

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे इन लोगों को लौटाना होगा पैसा, सरकार की तरफ से जारी हुआ आदेश

ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन 

बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की अभी होम पर 6.8% से 8.2% तक ब्याज वसूल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 6.9% से 8.25% तक ब्याज होम लोन पर वसूल रहा है। वहीं, एक अन्य सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन पर सबसे 6.9% और सबसे अधिक 8.6% ब्याज वसूल रहा है। पंजाब एंड सिंड बैंक होम पर सबसे कम ब्याज 6.9% और सबसे आधिक 7.75% वसूल रहा है। इस लिस्ट में शामिल आखिरी नाम बैंक ऑफ इंडिया का है। यह बैंक अपने ग्राहकों से कम से कम 6.9% और अधिक से अधिक 8.6% ब्याज वसूल रहा है। बता दें, यह आंकड़ा 9 जून 2022 तक का ही है। 

संबंधित खबरें

केन्द्रीय बैंक द्वारा रेपो रेट में इजाफे के बाद बैंक और हाउसिंग फाइनेंस बहुत जल्द लेंडिंग रेट में रेट बढ़ा सकते हैं। जिसके बाद आपके महीने की ईएमआई बढ़ जाएगी। अब आपको प्रति लाख 55 रुपये अधिक ईएमआई देनी होगी। 

ICICI बैंक ने किया इजाफा 

आरबीआई के इस फैसले के बाद अनुमान के मुताबिक बैंकों ने भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक ने लेंडिंग रेट यानी उधारी दर में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने लेंडिंग रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 8.60% कर दिया है। लेंडिंग रेट की नई दरें 8 जून 2022 से प्रभावी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular