शेयर बाजार के पोजीशनल निवेशकों को अगले महीने भी अच्छी खबरें मिलती रहेंगी। कई कंपनियां सितबंर के महीने में भी निवेशकों डिविडेंड देंगी। आइए जानते हैं ऐसे चार स्टॉक जो अगले महीने एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं। इन कंपनियों के शेयरों के विषय में अच्छी बात यह है कि रिटर्न के मामले में इनका इतिहास काफी शानदार रहा है। आइए जानते है कि इन सभी शेयरों का रिकॉर्ड डेट क्या है।
1- पंचशील ऑर्गेनिक
दिसबंर 2021 में एक बदले एक बोनस शेयर देने वाली कंपनी पंचशील ऑर्गेनिक अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने योग्य शेयरधारकों को एक रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 सितंबर 2022 है। बता दें, इस साल इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 500 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।
2- विधि स्पेशलिटी
विधि स्पेशलिटी 22 सितंबर 2022 को एक्स-डिविडेंड हो जाएगी। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने 23 सितंबर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी अपने योग्य शेयरधारकों को 0.40 रुपये का डिविडेंड देगी। पिछले पांच साल के प्रदर्शन की बात करें तो इस स्टॉक ने निवेशकों को 500 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान एक शेयर की कीमत बढ़कर 63 रुपये से बढ़कर 377 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ेंः केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला; गेंहू के आटे, सूजी और मैदा के एक्सपोर्ट पर लगी रोक
3- Gujarat Alkalies
कंपनी के शेयर 21 सितंबर 2022 को एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने योग्य शेयरधारकों को प्रति शेयर 10 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से 22 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। पिछले एक साल के दौरान इस स्टॉक ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है।
4- ब्लैक रोज़ इंडस्ट्रीज
कंपनी ने 21 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यह स्मॉल कैप कंपनी 0.20 रुपये का स्पेशल डिविडेंड, 0.55 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 0.45 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी के पोजीशनल शेयर होल्डर्स को पांच साल के दौरान 725 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)