HomeShare Marketये हैं करोड़पति बनाने वाले 12 स्टॉक: कीमत ₹1 से भी कम,...

ये हैं करोड़पति बनाने वाले 12 स्टॉक: कीमत ₹1 से भी कम, एक लाख के निवेश को बना दिया ₹2 करोड़

Crorepati Stock List: एक निवेशक शेयर बाजार से अमीर बन सकता है। हालांकि,  इसके लिए उसे सही समय पर सही स्टॉक का सेलेक्शन जरूरी है। आज हम कुछ माइक्रो-कैप शेयरों (Penny Stock) के बारे में बता रहे हैं जिसमें पैसे लगाकर निवेशक करोड़पति (Crorepati stock return) बन गए। हालांकि, इस तरह के शेयर बहुत अधिक जोखिम भरे होते हैं लेकिन इस सेगमेंट का एक सिंगल क्वालिटी स्टॉक लंबे समय में आपका भाग्य बदल सकता है। आइए जानते हैं करोड़पति बनाने वाले शेयरों के बारे में…

कभी 1 रुपये थी कीमत 
शेयर बाजार के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल 2013 में कम से कम 12 शेयर ऐसे हैं जिसकी कीमत 1 रुपये  से कम  थी। पिछले 10 सालों में यह  208 गुना तक बढ़ गया है। इसमें सबसे अधिक रिटर्न शुक्रा फार्मास्युटिकल्स के शेयरों (Shukra Pharmaceuticals Ltd) ने दिए हैं। यह दस साल में 20,744 चढ़ा है। कंपनी के शेयर अप्रैल 2013 में महज 0.25 रुपये से बढ़कर 6 अप्रैल 2023 को 52.93 रुपये हो गए  यानी। इस दौरान 1,00,000 रुपये का निवेश 2 करोड़ रुपये में बदल गया। 

बिकने को तैयार ₹2 शेयर वाली कंपनी, खरीदने की रेस में मुकेश अंबानी समेत 49 दिग्गज कंपनी, लगा सर्किट

शुक्रा फार्मास्युटिकल्स के बाद सबसे अधिक रिटर्न राज रेयॉन इंडस्ट्रीज के शेयरों का रहा है। इसके  शेयर अप्रैल 2013 में 0.82 प्रतिशत से 6 अप्रैल, 2023 को 7,338 प्रतिशत बढ़कर 60.99 रुपये हो गए। इसके बाद ट्राइडेंट (3,225 प्रतिशत का रिटर्न), इक्विप सोशल इंपैक्ट टेक्नोलॉजीज (2,990 फीसदी रिटर्न), एक्सटी ग्लोबल इंफोटेक (2,923 फीसदी रिटर्न) और मिड इंडिया इंडस्ट्रीज (2,375 फीसदी रिटर्न) दिए हैं।
हालांकि, बाजार पर नजर रखने वाले पैनी स्टॉक में निवेश के खिलाफ सावधानी बरतते हैं और निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे अच्छे प्रमोटरों, स्केलेबल बिजनेस मॉडल और कंपनियों पर अपने साथियों के मुकाबले कुछ कॉम्पिटिटिव मुनाफे पर फोकस करें।

 टाटा के 2 शेयर से दिग्गज निवेशक ने मात्र 15 मिनट में कमा लिए ₹400 करोड़, आपके पास भी है क्या ये शेयर?

इन शेयरों में भी बंपर तेजी 
कुछ अन्य कंपनियों के शेयर भी हैं जिसने पिछले 10 सालों में बंपर रिटर्न दिया है। इनमें एड्रोइट इन्फोटेक, राधे डेवलपर्स (इंडिया), Bampsl सिक्योरिटीज, विस्टा फार्मास्युटिकल्स, डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज और बीएलएस इन्फोटेक के शेयर शामिल हैं। ये सभी शेयर  2,268 पर्सेंट से लेकर 1,000 प्रतिशत तक  उछले हैं। इसकी तुलना में, इसी अवधि के दौरान बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 225 प्रतिशत बढ़ा, जबकि बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप जैसे व्यापक सूचकांक क्रमशः 297 प्रतिशत और 369 प्रतिशत बढ़े हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular