Share Market Updates: शेयर बाजार में इस समय काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अनिश्चितता के दौर में निवेश सोच समझकर कर करने पर ही बेहतर रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज ने 3 से 4 ऐसे स्टाॅक की पहचान की है। जो आने वाले समय में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं कि वो स्टाॅक कौन-कौन से हैं?
यह भी पढ़ें: हफ्ते में चार दिन काम, तीन दिन आराम? मोदी सरकार 1 जुलाई से लागू कर सकती है ये नियम
पीवीआर लिमिटेड (PVR Limited)
बाय रेंज – 1840-1804, स्टाॅप लाॅस- 1735
एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार, ‘चार्ट पैटर्न पर पीवीआर लिमिटेड बुलिश नजर आ रहा है। स्टाॅक 20,50, 100 और 200 दिन के हिसाब से भी बुलिश दिखाई दे रहा है।’ एक्सिस सिक्योरिटी का अनुमान है कि यह स्टाॅक 6% से 9% तक आगे बढ़ सकता है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस लिमिटेड
बाय रेंज – 1235-1211 स्टाॅप लाॅस – 1159
एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टाॅक को लेकर बताते हैं, ‘डेली चार्ट पर यह सिमेट्रिकल ट्राएंगल बना रहा है। चार्ट ग्रोथ की ओर इशारा कर रहा है। डेली और वीकली इंडिकेटर RSI भी इस समय बुलिश सिग्नल कर रहा है।’ बता दें, ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि इस स्टाॅक 8% से 13% तक की उछाल देखने को मिल सकती है।
सनटेक रिएल्टी लिमिटेड
स्टाॅप लाॅस – 454 बाय रेंज – 480-472
एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार इस स्टाॅक की कीमतों में 7% से 11% तक की उछाल देखने को मिल सकती है। चार्ट पैटर्न ‘डाउन स्लोपिंग ट्रेंड लाइन’ दिखा रहा है। जोकि पाजिटिव इंडिकेटर है।
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)