HomeShare Marketये शख्स कर सकते हैं राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति की देखरेख, बिगबुल...

ये शख्स कर सकते हैं राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति की देखरेख, बिगबुल के पोर्टफोलियो पर खास फोकस

शेयर बाजार दिग्गज  निवेशक और अरबपति राधाकिशन दमानी (Radhakishan damani) के राकेश झुनझुनवाला (Rakesh jhunjhunwala) के स्वामित्व वाली संपत्ति के मुख्य ट्रस्टी बनने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  झुनझुनवाला दमानी को अपना ‘गुरु’ मानते थे। इसलिए राधाकिशन दमानी  को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। इसके साथ कल्पराज धर्मशी और अमल पारिख अन्य दो ट्रस्टी होंगे।  बता दें कि 14 अगस्त को राकेश झुनझुनवाला  की मौत हो गई। 

दमानी भारत के 48वें सबसे अमीर बन जाएंगे
फोर्ब्स के अनुसार, दमानी भारत के 48वें सबसे अमीर व्यक्ति बन जाएंगे क्योंकि उनकी संपत्ति 5.8 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। मौजूदा कीमतों पर उनकी लिस्टिंग होल्डिंग का वैल्यू करीब 30,000 करोड़ रुपये है।  झुनझुनवाला की निवेश फर्म रेयर एंटरप्राइजेज का मैनेजमेंट उत्पल सेठ और अमित गोयल द्वारा किया जाता रहेगा। गोयल रेयर एंटरप्राइजेज की ट्रेड बुक के मैनेजमेंट  में झुनझुनवाला के दाहिने हाथ थे, जबकि सेठ ने उनके निवेश मुख्य रूप से निजी इक्विटी निवेश में मदद की।

यह भी पढ़ें- 5 दिन में 105% चढ़ गया यह शेयर: एक झटके में ₹410 का हुआ भाव, कंपनी खुद हैरान.. कहा- वजह पता नहीं

टाइटम में था सबसे बड़ा निवेश
कहा जाता है कि अपनी मृत्यु से पहले झुनझुनवाला ने अपनी संपत्ति के बारे में योजना बनाई थी, जिसमें बर्जिस देसाई को अपनी वसीयत को एक साथ रखने के लिए कहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला भी रेरा के प्रबंधन में ‘बड़ी भूमिका’ निभाएंगी। बता दें कि  टाइटन को उनका सबसे बड़ा निवेश माना जाता था। 2002-03 में झुनझुनवाला ने कंपनी के शेयर 3 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदे थे। फिलहाल कंपनी के एक शेयर की कीमत 2,400 रुपये से ज्यादा है, जिससे झुनझुनवाला का टाइटन पोर्टफोलियो 11,000 करोड़ रुपये का हो गया है।

यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के इस शेयर में जबरदस्त तेजी, एक बड़ी डील के बाद रॉकेट बन गया स्टॉक

उनका स्टार हेल्थ, मेट्रो ब्रांड्स, टाटा मोटर्स और क्रिसिल पर भी बड़ा दांव था। वहीं,  झुनझुनवाला का अकासा एयरलाइंस में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। झुनझुनवाला के लंबे समय से दोस्त रहे दमानी के पास 1.8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी रिटेल कंपनी, एवेन्यू सुपरमार्ट, पूरे भारत में स्टोरों की डी-मार्ट चेन चलाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular