शेयर बाजार की स्थिति इस समय बेहतर नहीं है। लगातार गिरावट की वजह से निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए हैं। लेकिन कई एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप सोच समझकर निवेश करते हैं तो आने वाले समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म यस सिक्योरिटिज ने ऐसे ही कुछ बैंकिंग स्टाॅक की पहचान की है। जो आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस प्राइवेट बैंक के शेयरों में 17% की गिरावट, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो
कौन-कौन से बैंकिंग स्टाॅक कर सकते हैं अच्छा प्रदर्शन
यस सिक्योरिटिज के पसंदीदा बैंकिंग स्टाॅक एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक और CSB है। ब्रोकरेज ने एक्सिस बैंक के लिए टारगेट प्राइस 1080 रुपये, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का टारगेट प्राइस 725 रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का टारगेट प्राइस 1120 रुपये और फेडरल बैंक का टारगेट प्राइस 135 रुपये दिया है।
वहीं, BUY रेटिंग के साथ CSB की टारगेट प्राइस 270 रुपये, HDFC बैंक की टारगेट प्राइस 1900 रुपये, इंडसंइड बैंक 1250 रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा 135 रुपये, इंडियन बैंक का टारगेट प्राइस 205 रुपये और RBL बैंक का टारगेट प्राइस 135 रुपये दिया है।
संबंधित खबरें
ब्रोकरेज ने अपने नोट्स में इस बात जिक्र किया है कि एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के मार्केट शेयर में 0.4% की गिरावट कैलेंडर ईयर 2020 में देखने को मिली थी। लेकिन उसके बाद बैंक ने जोरदार वापसी की और कैलेंडर ईयर 2021 में 14.8% और कैलेंडर ईयर 2022 के शुरुआती चार महीनों में 18.1% की तेजी के साथ क्रेडिट के मार्केट पर कब्जा किया।
(शेयर बाजार जोखिमों से भरा है। ऐसे में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें)