HomeShare Marketयूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, एलन मस्क की कंपनी Tesla...

यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, एलन मस्क की कंपनी Tesla ने नौकरी से निकाला

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) और उसके मालिक एलन मस्क (Elon Musk) किसी ना किसी वजह से हमेशा ही चर्चा में बनें रहते हैं। इस बार कंपनी चर्चा में अपने एक कर्मचारी को बाहर निकालने की वजह से। नौकरी से बाहर निकालने की वजह यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करना बताया जा रहा है। जिसके बाद टेस्ला ने कर्मचारी के खिलाफ एक्शन लिया। 

टेस्ला ने जाॅन बर्नल नाम के ऑटो पायलट कर्मचारी को यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने की वजह से बाहर निकला है। जाॅन ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने बताया है कि कंपनी की फुल सेल्फ ड्राइविंग(FSD) बीटा सिस्टम सिलिकॉन वैली के आसपास के अलग-अलग स्थानों पर कैसे काम करती है। बताया जा रहा है कि इसी के बाद कंपनी ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। साथ ही जाॅन की अपनी कार में भी कंपनी ने FSD सिस्टम को भी काट दिया है। 

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने किया अलर्ट: लुभावने त्योहारी ऑफर्स के चक्कर में खाली हो जाएगा खाता

हालांकि, टेस्ला की तरफ से इस बात की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है कि आखिर किस वजह से उन्होंने जाॅन को बाहर निकाला है। टेस्ला सहित सिलिकाॅन वैली स्थिति ढेर सारी कंपनियां बाहर किसी प्रकार की आलोचना कर्मचारियों के द्वारा बाहर बर्दाश्त नहीं करती हैं। कर्मचारियों को कंपनी में अलग-अलग स्तर पर अपनी बात उठाने का मौका दिया जाता है। 

जाॅन ने कब ज्वाइन किया था टेस्ला 

CNBC को साझा की जानकारी में जाॅन बर्नल कहते हैं कि उन्होंने अगस्त 2022 में टेस्ला ज्वाइन किया था। तब उनकी ज्वाइनिंग डाटा स्पेशलिस्ट के तौर पर हुई थी। फिर उन्हें एडवांस ड्राइवर के रोल में भेज दिया गया। जाॅन को इस साल फरवरी में निकला था। जाॅन पहले भी दोस्तों के साथ कई वीडियो बनाने चुके हैं। 

क्या है टेस्ला का FSD Beta सिस्टम 

अगर हम सरल शब्दों में कहें तो फुल सेल्फ ड्राइविंग(FSD) सिस्टम एक ड्राइवर एस्सिटेंट फीचर है। जिसके जरिए ड्राइवर बिना स्टेरिंग को हाथ लगाये कार चला सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों 12000 डाॅलर एक साथ या 199 डाॅलर हर महीने भुगतान करना होता है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular