कोई निवेशक जब किसी कंपनी के आईपीओ (IPO) पर दांव लगाता है तो उसके दिमाग में तगड़ा मुनाफा कमाने की बात चल रही होती है। लेकिन कई आईपीओ ने निवेशकों के पैसे को ही डुबो दिया है। इन्हीं में से एक पॉलिसी बाजार (PB Fintech) का आईपीओ (IPO) है। लिस्टिंग के बाद से ही कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। आइए विस्तार से जानते हैं कंपनी शेयर मार्केट (Share Market) में कैसा प्रदर्शन कर रही है?
कंपनी शेयर बाजार में 15 नंवबर 2021 को लिस्ट हुई थी। कंपनी 17.35 प्रतिशत के प्रीमियम पर शेयर मार्केट में लिस्ट हुई थी। लेकिन आज करीब 65 प्रतिशत की गिरावट के साथ पॉलिसी बाजार के एक शेयर का दाम 455.50 रुपये के लेवल पर आ गया है। वहीं, इश्यू प्राइस की तुलना में शेयरों को भाव 50 प्रतिशत तक गिर गया है। यानी जिस किसी निवेशक को कंपनी का आईपीओ अलॉट हुआ था और वह अगर इस कंपनी के शेयर को अबतक होल्ड करके रखा है तो वैल्यू 50 प्रतिशत तक कम हो गई है।
5 साल में 606% का रिटर्न, बाजार के मुकाबले सस्ता शेयर खरीदने का मौका दे रही है कंपनी
आने वाली है बड़ी मुसीबत?
जून तिमाही के नतीजे भी अच्छे नहीं रहे हैं। इस दौरान कंपनी को 204.33 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। जबकि इसके पहले के साल में इसी तिमाही के दौरान कंपनी को 110.84 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। यानी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में निवेशक दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें, नवंबर में प्री-आईपीओ इंवेस्टर्स का लॉक-इन पीरियड भी समाप्त हो रहा है। ऐसे में अगर जोमैटो वाली स्थिति हुई तो कंपनी के शेयरों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि कई ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश नजर आ रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)