Stock to buy: अगर आप मल्टीबैगर स्टाॅक (Multibagger stock) में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इन दिनों ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज एक टेक्सटाइल कंपनी के शेयर (Textile stock) पर मेहरबान हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, भारत की लीडिंग टेक्सटाइल कंपनी पर निवेशक दांव खेल सकते हैं। इस शेयर का नाम है- वर्धमान टेक्सटाइल (Vardhman Textiles)
3030 रुपये तक जा सकता है शेयर
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ( HDFC Securities) के अनुसार, निवेशक इस मल्टीबैगर टेक्सटाइल स्टॉक को 2580 से 2620 रुपये के स्तर खरीद सकते हैं। इसके अलावा गिरावट में इस शेयर को 2230-2270 रुपये के रेंज में खरीदा जा सकता है। घरेलू ब्रोकरेज के मुताबिक, अगले 6 महीने में Vardhman Textiles का शेयर 2770 से लेकर 3030 रुपये तक का स्तर पर पहुंच सकता है। इस शेयर का आज 21 फरवरी का भाव 2,575 रुपये है।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के एक फैसले के बाद इस स्टाॅक पर एक्सपर्ट फिदा, आप लगा सकते हैं दांव, ₹366 पर पहुंचेगा शेयर
इस वजह से आएगी शेयर में तेजी
ब्रोकरेज हाउस ने अपने नोट में कहा है, ‘आने वाले दिनों में सूती धागे की मांग बढ़ सकती है। चीन के झिंजियांग क्षेत्र पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद पश्चिमी देशों की कॉटन यार्न आयात करने वाली कंपनियां अपने आयात के लिए चाइना के अलावा दूसरे बाजारों की तलाश में है ऐसे में भारत उनके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके चलते इस मल्टीबैगर स्टॉक में वृद्धि देखी जा सकती है।’