HomeShare Marketयह बैंक दे रहा FD करने पर ज्यादा ब्याज, अब ग्राहकों को...

यह बैंक दे रहा FD करने पर ज्यादा ब्याज, अब ग्राहकों को मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पूंजी निवेश करने से आपको मिलता है निश्चित गारंटी के साथ एक फिक्स्ड रिटर्न। यदि आप अपने पैसों को एफडी में निवेश करके ज्यादा से ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 2 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। बैंक अब 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर अलग-अलग समयावधि के लिए सामान्य नागरिकों को 2.5 पर्सेंट से 6.1 पर्सेंट का ब्याज देगा जबकि सीनियर सिटीजन को बैंक 3 पर्सेंट से 6.6 पर्सेंट का ब्याज देगा। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बढ़ी हुई नई दरें 19 सितंबर से लागू है। 

Kotak Mahindra लेटेस्ट एफडी (FD) रेट्स
बैंक अब 7 से 14 दिन की एफडी पर 2.50 पर्सेंट, 15 से 30 दिन की अवधि पर 2.65 पर्सेंट, 31 से 45 दिन की एफडी पर 3.25 पर्सेंट, 46 से 90 दिन की एफडी पर 3.25 पर्सेंट, 91 से 120 दिन की एफडी पर 3.75 पर्सेंट,  121 से 179 दिन की एफडी पर 3.75 पर्सेंट, 180 दिन की अवधि के लिए 5.06 पर्सेंट, 181 से 269 दिन की एफडी पर 5.06 पर्सेंट, 270 दिन की एफडी पर 5.50 पर्सेंट, 271 दिन से 363 दिन की एफडी पर 5.50 पर्सेंट, 364 दिन की एफडी पर 5.75 पर्सेंट, 2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर 6.24 पर्सेंट, 3 साल से लेकर 4 साल से कम की एफडी पर 6.24 पर्सेंट, 4 साल से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर 6.24 पर्सेंट और 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 6.24 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। 

यह  भी पढ़ें-SBI ने मार्च 2023 तक बढ़ाई अपनी सीनियर सिटीजन FD स्कीम, ग्राहकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Kotak Mahindra लेटेस्ट आरडी रेट्स 
कोटक महिंद्रा बैंक 6 महीने, 9 महीने की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) पर 5 पर्सेंट, 12 महीने की आरडी पर 5.75 पर्सेंट, 15 महीने, 18 महीने और 21 महीने की आरडी पर 6 पर्सेंट, 24 महीने की आरडी पर 6.10 पर्सेंट, 27 महीने की आरडी पर 6.10 पर्सेंट, 30 महीने की आरडी पर 6.10 पर्सेंट, 33 महीने की आरडी पर 6.10 पर्सेंट, 3 साल से लेकर 4 साल से कम की आरडी पर 6.10 पर्सेंट, 4 साल से लेकर 5 साल से कम की आरडी पर 6.10 पर्सेंट, और 5 साल से लेकर 10 साल तक की आरडी पर भी 6.10 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

यह भी पढ़ें-कमजोर डॉलर और सप्लाई की चिंता से कच्चे तेल की कीमतों में उबाल, ब्रेंट क्रूड 92.50 डॉलर पर पहुंचा

आरडी (RD) के प्रीमेच्योर विड्रॉल पर नहीं मिलेगा ब्याज
कोटक महिंद्रा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 1 महीने से कम के अंदर अगर कोई ग्राहक प्रीमेच्योर विड्रॉल करता है तो उसे सिर्फ प्रिंसिपल अमाउंट वापस मिलेगा। 1 महीने के अंदर प्रीमेच्योर विड्रॉल करने पर ग्राहकों को ब्याज के रूप में कोई भी अमाउंट वापस नहीं मिलेगा। जबकि रेकरिंग डिपॉजिट (RD) के प्रीमेच्योर विड्रॉल पर बैंक पीनल चार्ज के रूप में 0.5 पर्सेंट का डिडक्शन भी करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular