HomeShare Marketयह फार्मा कंपनी भारत में बनाएगी कोविड मेडिसिन, खबर आते ही 108...

यह फार्मा कंपनी भारत में बनाएगी कोविड मेडिसिन, खबर आते ही 108 रुपये के शेयर की बढ़ गई खरीदारी  

Stock to buy: दवा बनाने वाली कंपनी एसएमएस फार्मास्युटिकल्स (SMS Pharmaceuticals) के शेयर में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में ही कंपनी के शेयर 13 पर्सेंट तक उछल गए। दरअसल, एसएमएस फार्मास्युटिकल्स को कोरोना मेडिसिन बनाने के लिए लाइसेंस मिल गया है। इस खबर के आते ही कंपनी के शेयरों में खरीदारी बढ़ गई है।

बता दें कि एसएमएस फार्मास्युटिकल्स का मौजूदा शेयर प्राइस (SMS Pharmaceuticals share price) 108.30 रुपये है। एसएमएस फार्मास्युटिकल्स के शेयर की कीमत आज एनएसई पर 12 रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, पिछले पांच कारोबारी सत्र में यह 10.73 पर्सेंट बढ़ा है।  

यह भी पढ़ें- 25 रुपये के इस शेयर ने कर दिया कमाल! निवेशकों के 1 लाख को बना दिया सीधे ₹16 लाख 

कंपनी ने दी जानकारी
स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने सोमवार को कहा कि फाइजर की ओरल (खायी जाने वाली) कोविड-19 दवा के जेनेरिक संस्करण के 95 निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में वाणिज्यिकरण के लिए उसने मेडिसीन्स पेटेंट पूल (एमपीपी) के साथ उप-लाइसेंस समझौता किया है। अमेरिका तथा अन्य देशों में उच्च जोखिम में आने वाले वयस्कों और रोगग्रस्त बच्चों के लिए फाइजर के इस उत्पाद के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। यह ओरल दवा है यानी इसे खाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- ₹35 से बढ़कर 416 रुपये का हुआ टाटा ग्रुप का ये शेयर, निवेशकों के 1 लाख बन गए 11.81 लाख रुपये

बेंगलुरु में तैयार होगी दवा
कंपनी ने एक बयान में कहा कि एमपीपी के साथ उप-लाइसेंस समझौते के तहत ‘कोविडैक्स’ नाम की दवा को 95 बाजारों में उतारा जाएगा। इसका मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के बेंगलुरु स्थित प्लांट में किया जाएगा।
स्ट्राइड्स फार्मा साइंस के संस्थापक अरूण कुमार ने कहा, ‘‘यह, दुनियाभर में कोविड-19 के खतरे से लड़ने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं के उत्पादन की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।’’

RELATED ARTICLES

Most Popular