ऐप पर पढ़ें
Bonus share: स्मॉल-कैप कंपनी ग्लोबल कैपिटल मार्केट्स (Global Capital Markets Ltd) के शेयरहोल्डर्स को 6:10 बोनस शेयर मिलेंगे। साथ ही कंपनी 1 शेयर को 10 टुकड़ों में विभाजन करेगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि आज मंगलवार को Global Capital Markets Ltd के शेयर 5% गिरकर 32.93 रुपये पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप ₹81.97 करोड़ है।
कब है रिकॉर्ड डेट
BSE पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयरों के लिए 20 अप्रैल 2023 की रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख तक रजिस्टर्ड निवेशक बोनस शेयर का फायदा ले सकेंगे। कंपनी एक शेयर को 10 टुकड़ों में बांटेगी। इसके साथ ही 10:6 रेश्यो से बोनस इक्विटी शेयर जारी करेगी। मतलब ये कि 10 शेयर पर निवेशकों को बोनस के तौर पर 6 शेयर मिलेंगे।
अगले एक महीने में ₹155 पर जा सकता है यह शेयर, एक्सपर्ट ने कहा- अभी बढ़ेगा भाव, होल्ड रखें
कंपनी का कारोबार क्या है
आपको बता दें कि यह कंपनी फाइनेंस सर्विस सेक्टर की एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है। यह आरबीआई के साथ एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के तौर पर लिस्टेड है। कंपनी के प्राथमिक कारोबार में स्टॉक और अन्य सिक्योरिटीज में निवेश करना। इसके अलावा कंपनी corporations और बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन को छोटी और लंबी अवधि के लिए लोन देती है।