HomeShare Marketमौसम ने बिगाड़ा ट्रैक्टर बिक्री का माहौल, Sell में अच्छी-खासी गिरावट

मौसम ने बिगाड़ा ट्रैक्टर बिक्री का माहौल, Sell में अच्छी-खासी गिरावट

देश में कई इलाकों में बेमौसम बरसात से ट्रैक्टर बिक्री में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। केयर रेटिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल की जनवरी के मुकाबले इस साल ट्रैक्टर बिक्री में 32.6 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पूरे ऑटो क्षेत्र की बिक्री में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, जहां पिछले साल यानी जनवरी 2021 में 78,345 ट्रैक्टर बिके थे, जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 52,767 यूनिट पर आ गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के कई हिस्सों में बेमौसम बरसात और महंगाई के असर को देखते हुए बिक्री में ये छोटी अवधि का असर देखा गया है। हालांकि, आने वाले महीनों में इसमें सुधार देखने को मिल सकता है। रबी की फसल को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि उपज अच्छी रहेगी। साथ ही कृषि क्षेत्र को लेकर सरकार की तरफ से की जा रही मदद का भी असर इस बिक्री पर देखने को मिल सकता है।

एलपीजी सिलेंडर के कल से बढ़ सकते हैं दाम, क्या आज बुक कराने से होगा फायदा?

दोपहिया बिक्री भी घटी

आंकड़ों के मुताबिक, ट्रैक्टर के अलावा दो पहिया वाहनों की बिक्री भी बड़े पैमाने पर घटी है। जनवरी 2021 में 14.29 लाख यूनिट से करीब 21 फीसदी घटकर इनकी बिक्री 11.28 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। वहीं, इस दौरान थ्री व्हीलर बिक्री 10.1 फीसदी घटकर 24,091 यूनिट पर पहुंच गई है। साथ ही पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 8.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2021 में इनकी बिक्री 2.54 लाख यूनिट पर पहुंच गई।

कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में उछाल

हालांकि, इस दौरान कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में जरूर उछाल देखने को मिला है। ये कुल 13.2 फीसदी बढ़ी है। इसमें हल्के कमर्शियल वाहन करीब 18 फीसदी और भारी कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 3 फीसदी से ज्यादा इजाफा देखा गया।

चुनौती बरकरार

पूरे देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर इस समय चिप संकट से गुजर रहा है। इसके चलते गाड़ियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को गाड़ियों की डिलिवरी भी मुश्किल हो गई। साथ ही अनुमान जताया जा रहा है कि इस महीने के मध्य से पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ने शुरू हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में गाड़ियों की बिक्री के लिए माहौल चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular