HomeShare Marketमैगी बनाने वाली कंपनी भारत में करेगी तगड़ी शॉपिंग! 5000 करोड़ रुपये...

मैगी बनाने वाली कंपनी भारत में करेगी तगड़ी शॉपिंग! 5000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

मैगी और कॉफी जैसे आइटम्स वाली कंपनी Nestle ने भारत में 5000 करोड़ रुपये निवेश की योजना बनाई है। Nestle के सीईओ मार्क श्नाइडर ने बताया कि कंपनी साल 2025 तक इस रकम को निवेश करेगी। इस दौरान कुछ प्लांट लगाए जाएंगे तो वहीं कई अधिग्रहण भी किए जाएंगे। 

क्या है पूरा प्लान: श्नाइडर ने बताया कि यह निवेश पूंजीगत व्यय के रूप में किया जाएगा जिससे नए प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा अधिग्रहण किए जाएंगे और कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया जाएगा। मौजूदा समय में देश में कंपनी के नौ प्लांट हैं और वह मैन्युफैक्चरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए नए स्थानों की खोज में हैं।

अब तक 8000 करोड़ निवेश: श्नाडर ने कहा कि भारत में 60 वर्षों के अपने सफर के दौरान कंपनी 8,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। उन्होंने बताया कि कंपनी की भारत में मौजूदगी 110 वर्ष से भी अधिक समय से है लेकिन यहां मैन्यफैक्चरिंग गतिविधियां 1960 के दशक में शुरू की गई थीं। श्नाडर ने बताया कि भारतीय बाजार, नेस्ले के शीर्ष दस बाजारों में से एक है। आपको बता दें कि नेस्ले स्विट्जरलैंड की कंपनी है।

ये पढ़ें-अमेरिकी ‘तूफान’ में उड़ी अरबपतियों की दौलत, मस्क से अंबानी-अडानी तक को तगड़ा नुकसान

श्नाडर के ऐलान पर नेस्ले इंडिया के एमडी सुरेश नारायणन ने कहा कि कंपनी के मूल कारोबार को बढ़ाने पर विशेष ध्यान होगा। उन्होंने कहा कि इस निवेश योजना में तीव्र वृद्धि की रफ्तार को कायम रखने, टिकाऊ बने रहने और नए कारोबारी अवसरों का लाभ उठाने पर जोर रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular