HomeShare Marketमैगी बनाने वाली कंपनी का ऐलान, हर शेयर पर देगी ₹27 का...

मैगी बनाने वाली कंपनी का ऐलान, हर शेयर पर देगी ₹27 का मुनाफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

ऐप पर पढ़ें

Dividend Stock: एफएमसीजी सेक्टर (FMCG Firm) की कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ₹27 प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड (Dividend) बांटेगी। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 21 अप्रैल को रखा है। वहीं, बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान कंपनी के शेयर की कीमत 1.30% गिरकर 19450 रुपये से नीचे आ गई।

बीएसई को कंपनी ने बताया-निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में वित्त वर्ष 2023 के लिए ₹27 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। 8 मई, 2023 को शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही साल 2022 के लिए फाइनल डिविडेंड का भी भुगतान किए जाने की बात कही गई है। 
बता दें कि नेस्ले इंडिया ने 31 मई, 2001 तक 66 डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने प्रति शेयर ₹210 की राशि का इक्विटी डिविडेंड घोषित किया है।

रिकॉर्ड डेट के दिन बिखरा इस कंपनी का शेयर, 150% डिविडेंड बांटेगी कंपनी

कैसे थे दिसंबर तिमाही के नतीजे
नेस्ले इंडिया की दिसंबर तिमाही में बिक्री 13.96% बढ़कर 4233.27 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2021 को समाप्त पिछली तिमाही के दौरान 3714.86 करोड़ रुपये थी। वहीं, नेट प्रॉफिट 12.85% बढ़कर 2390.52 करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2021 की इसी अवधि में यह 2118.41 करोड़ रुपये था। बता दें कि कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजे अभी जारी नहीं किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular