मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट में अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फंड KKR अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक इस डील के तहत कंपनी 26 फीसदी तक हिस्सेदारी 9,416 करोड़ रुपये में बेचने वाली है। शर्तों के मुताबिक केकेआर निवेशकों को कंपनी में 20 फीसदी हिस्सेदारी की पेशकश करेगा। खबर के मुताबिक शेयर 350 रुपये से 362 रुपये प्रति शेयर की दर से बेचे जाएंगे। इस ऑफर में बड़ी संख्या में म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों और अन्य निवेशकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
बता दें कि केकेआर और रेडियंट ने 2018 में मैक्स हेल्थकेयर में 49.7 फीसदी हिस्सेदारी 2,120 करोड़ रुपये में खरीदी थी। रेडियंट ने अन्य ज्वाइंट वेंचर भागीदार, दक्षिण अफ्रीका स्थित अस्पताल ऑपरेटर लाइफ हेल्थकेयर का अधिग्रहण किया था। इसके अलावा मैक्स हेल्थकेयर में अपनी संपत्ति का विलय कर दिया था। इस साल मार्च में केकेआर से संबद्ध रेडियंट ने मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट में 10 फीसदी हिस्सेदारी 340 रुपये प्रति शेयर की दर से करीब 3,300 करोड़ रुपये में बेची थी।
ये पढ़ें-Bajaj ग्रुप के शेयर ने बदली तकदीर, थोड़े इंतजार ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति
इस साल मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष तक भारत में मैक्स हेल्थकेयर के 16 अस्पताल और 3,200 से अधिक बिस्तर हैं। मार्च 2022 तक कंपनी ने 1,729 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था और 331 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। पिछले साल सितंबर में केकेआर ने कंपनी से बाहर निकलने की रणनीति के तहत अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा 2,956 करोड़ में बेचा था।