HomeShare Marketमैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने की पेंशन फंड मैनेजमेंट बिजनेस में एंट्री,1 लाख...

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने की पेंशन फंड मैनेजमेंट बिजनेस में एंट्री,1 लाख करोड़ रुपये AUM का टारगेट

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) अब नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के तहत लोगों के पेंशन फंड को मैनेज करेगी। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाई मैक्स लाइफ पेंशन फंड मैनेजमेंट लिमिटेड NPS के तहत इनवेस्टमेंट च्वॉइसेज के साथ पेंशन एसेट्स को संभालेगी। पेंशन फंड को इसके लिए कॉमेंसमेंट ऑफ बिजनेस (COB) सर्टिफिकेट मिल गया है। मैक्स लाइफ पेंशन फंड डिफॉल्ट स्कीम को छोड़कर प्राइवेट और गवर्नमेंट सब्सक्राइबर्स के पेंशन एसेट्स को संभालने का काम करेगी।  

अगले 10 साल में 1 लाख करोड़ रुपये एसेट्स मैनेजमेंट का लक्ष्य
मैक्स लाइफ पेंशन फंड मैनेजमेंट लिमिटेड ने एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) को बढ़ाकर अगले 10 साल में 1 ट्रिलियन रुपये (1 लाख करोड़ रुपये) करने का टारगेट रखा है। Max Life के MD और CEO प्रशांत त्रिपाठी ने कहा है कि मैक्स लाइफ पेंशन फंड मैनेजमेंट लिमिटेड ने रिटायरमेंट सेगमेंट में हमारी मौजूदगी को मजबूत किया है। हम, भारतीयों को उनके गोल्डन ईयर्स में वित्तीय रूप से प्रोटेक्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

यह भी पढ़ें-HDFC Bank खरीदेगा Go Digit Life Insurance में 10% हिस्सेदारी

कंपनी और पेंशन फंड अब पेंशन प्रॉडक्ट्स, एन्युटीज और पेंशन फंड मैनेजमेंट समेत सभी प्रॉडक्ट कैटेगरीज में होगा, यह लोगों को उनके रिटायरमेंट में मदद करेगा। पेंशन फंड, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के पास एक प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया में है। इसके बाद पेंशन फंड उन सर्विसेज को भी ऑफर कर पाएगा जो कि सब्सक्राइबर्स को नए NPS अकाउंट्स खोलने में मदद करेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular