HomeShare Marketमुकेश अंबानी को विदेश की सबसे बड़ी डील पर झटका, कंपनी ने...

मुकेश अंबानी को विदेश की सबसे बड़ी डील पर झटका, कंपनी ने रद्द की बिक्री योजना

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज विदेश में अपनी सबसे बड़ी डील से चूक गई है। असल में ब्रिटेन स्थित फार्मा कंपनी Walgreens Boots Alliance को खरीदने के लिए रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के साथ संयुक्त बोली लगाई थी। यह संयुक्त बोली करीब 6.1 अरब डॉलर से अधिक की थी। हालांकि, अब Walgreens Boots Alliance ने अपनी योजना को रद्द कर दिया है।

Walgreens ने एक बयान में कहा, “बाजार की अस्थिरता के कारण वित्तीय उपलब्धता पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है, कोई भी तीसरा पक्ष ऐसा प्रस्ताव नहीं दे पाया है जो बूट्स के उच्च संभावित मूल्य को पर्याप्त रूप से दर्शाता हो।” कंपनी ने बयान में कहा कि बूट्स का हालिया मजबूत प्रदर्शन और इसके प्रमुख ब्रांड भी व्यवसाय को बनाए रखने के निर्णय के पीछे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular