Mukesh Ambani Latest News: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने न्यू एनर्जी सेक्टर में एक बड़ी डील की पूरी की है। रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड (Reliance New Energy Limited- RNEL) अमेरिकी कंपनी Caelux Corporation (“Caelux”) में निवेश का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, कंपनी Caelux में 20% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 1.2 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। बता दें कि Caelux Corporation का हेडक्वार्टर संयुक्त राज्य अमेरिका के Pasadena, California में है। यह कंपनी perovskite- आधारित सोलर टेक्नोलाॅजी की है।
क्या है रिलायंस का प्लान?
यह निवेश Caelux के लिए प्रोडक्ट और टेक्नोलाॅजी विकास में तेजी लाएगा। इस निवेश के बारे में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि Caelux में निवेश ग्लोबल स्तर मजबूती देगी। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि Caelux की मालिकाना पेरोसाइट आधारित सोलर तकनीक हमें क्रिस्टलीय सौर मॉड्यूल में इनोवेशन के नेक्स्ट लेवल तक पहुंचने में मदद करेगी। हम इसके प्रोडक्ड विकास और इसकी प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण में तेजी लाने के लिए Caelux में टीम के साथ काम करेंगे।”
यह भी पढ़ें- RBI ने आज एक और बैंक का लाइेंसस रद्द किया: तत्काल प्रभाव से बंद करने का दिया निर्देश, ग्राहकों पर टूटा कहर
एजीएम में किया गया था ₹75,000 करोड़ का निवेश का ऐलान
आपको बता दें कि रिलायंस ने पिछले महीने अपने AGM में न्यू एनर्जी सेक्टर में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की जानकारी दी थी। सालाना बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा था कि रिलायंस जामनगर स्थित न्यू एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने को प्रतिबद्ध है और कंपनी अपना वादा जल्द पूरा करना चाहती है। रिलायंस 2025 तक 20 गीगावॉट की सोलर एनर्जी पैदा करने करने की क्षमता हासिल करना चाहती है। बता दें कि ग्रीन एनर्जी पर रिलायंस का फोकस लगातार बढ़ रहा है और इसकी जिम्मेदारी मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी को दी है।