HomeShare Marketमुकेश अंबानी की नजर हेल्थ सेक्टर पर, उठाने जा रहे हैं बड़ा...

मुकेश अंबानी की नजर हेल्थ सेक्टर पर, उठाने जा रहे हैं बड़ा कदम!

ऐप पर पढ़ें

एशिया के सबसे रईस व्यक्ति रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने बिजनेस को बहुत तेजी के साथ विस्तार कर रहे हैं। ऑयल रिफाइनरी के परंपरागत बिजेनस को बरकरार रखते हुए टेलिकॉम, रिटेल, स्पोर्ट्स जैसे सेक्टर में अंबानी की लीडरशीप में रिलायंस बहुत तेजी के साथ पांव पसार रहा है। अब उनकी निगाह हेल्थ सेक्टर के एक खास सेगमेंट पर है। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी जेनेटिक मैपिंग सेक्टर में कदम रखने जा रहा हैं। बता दें, पिछले इस सेक्टर में यूएस की स्टार्ट अप कंपनी 23andMe जैसी कंपनियों की धमक है। 

अंबानी की नजर इस सेक्टर पर क्यों? 

Allied Market की रिसर्च के अनुसार 2019 में ग्लोबल जेनेटिक टेस्टिंग मार्केट 12.7 अरब डॉलर का था। जोकि 2027 तक दोगुना हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 4 सालों में यह 21.3 अरब डॉलर का मार्केट हो जाएगा। भारत में भी यह सेक्टर तेजी के साथ ग्रोथ कर रहा है। इसी वजह से अंबानी की नजर इस सेक्टर पर है। 

क्या है प्लान? 

वर्तमान समय में जो कंपनिया जेनेटिक मैपिंग किट भारत में बेच रही हैं, उनकी कीमत काफी अधिक है। ऐसे में रिलायंस की तरफ से आने वाले समय में अपनी किफायती किट लॉन्च किया जा सकता है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस की यह जेनेटिक किट 145 डॉलर यानी 12,000 रुपये के करीब हो सकती है। जोकि अन्य कंपनियों की तुलना में 86 प्रतिशत तक सस्ता होगा। बता दें, 23एंडमी कंपनी 99डॉलर रिपोर्ट से 199 डॉलर प्रति रिपोर्ट तक चार्ज कर रही है। वहीं, चीन की कुछ कंपनियां 599 युआन (87 डॉलर) में यह टेस्ट कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार चीन की किट में पार्यप्त टेस्ट नहीं होते हैं।  

रिलायंस ने अबतक क्या-क्या किया है? 

रिलायंस ने 2021 में बेंगलुरू की एक फर्म में निवेश किया था। अब कंपनी में रिलायंस की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत की हो गई है। बता दें, रिलायंस की तरफ से जेनेटिक मैपिंग किट को लेकर कोई बयान अभी तक नहीं दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular