HomeShare Marketमामूली भाव के इस स्टॉक के परफॉर्मेंस ने चौंकाया, लगातार 13 दिन...

मामूली भाव के इस स्टॉक के परफॉर्मेंस ने चौंकाया, लगातार 13 दिन से तगड़ी खरीदारी

United Polyfab Gujarat Ltd: साल 2022 के कई स्मॉल कैप स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मालामाल किया है। ऐसा ही एक स्टॉक यूनाइटेड पॉलीफैब गुजरात लिमिटेड है। एनएसई एसएमई एक्सचेंज में सूचीबद्ध यह टेक्सटाइल कंपनी है। इसने 2022 में स्टॉक के 18.20 रुपये से 50.25 रुपये तक के भाव के सफर को तय किया है। यह इस साल लगभग 175 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।

आपको बता दें कि बीते 7 जून से इस मल्टीबैगर टेक्सटाइल स्टॉक में अपर सर्किट लग रहा है। कहने का मतलब ये है कि लगातार 13 कारोबारी दिन से स्टॉक रॉकेट की तरह बढ़ा है।

शेयर की चाल: यूनाइटेड पॉलीफैब गुजरात लिमिटेड स्टॉक ने पिछले 5 कारोबारी सत्रों में अपने शेयरधारकों को लगभग 33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है क्योंकि इस अवधि में यह ₹37.60 से बढ़कर ₹50.25 हो गया है। पिछले एक महीने में, यह मल्टीबैगर टेक्सटाइल स्टॉक ₹38.75 से ₹50.25 के स्तर तक बढ़ गया है, इस अवधि में लगभग 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 

रकम के हिसाब से समझें:  किसी निवेशक ने 2022 की शुरुआत में इस मल्टीबैगर एनएसई एसएमई स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया था, तो उसकी रकम अब 2.75 लाख रुपये हो गई होगी। बता दें कि यूनाइटेड पॉलीफैब गुजरात लिमिटेड एक स्मॉल-कैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप ₹105 करोड़ है। इसका 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 79.65 रुपये है जबकि इसका 52-सप्ताह का निचला स्तर 8.20 रुपये है।

RELATED ARTICLES

Most Popular