फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज (Liberty Shoes) के शेयरों ने एक महीने में ही इनवेस्टर्स के पैसे को दोगुना कर दिया है। कंपनी के शेयरों ने एक महीने में 100 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है। लिबर्टी शूज के शेयर 13 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 191.30 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 12 अक्टूबर 2022 को बीएसई में 386.25 रुपये पर बंद हुए हैं। लिबर्टी शूज के शेयर बुधवार 12 अक्टूबर 2022 को 52 हफ्ते के अपने नए हाई 402.20 रुपये के स्तर पर भी पहुंचे।
434 रुपये तक जा सकते हैं कंपनी के शेयर
स्वास्तिका इनवेस्टमेंट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर लिबर्टी शूज (Liberty Shoes) के शेयरों पर बुलिश हैं। उनका कहना है कि लिबर्टी शूज के शेयरों में 19 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई सकती है। गौर का कहना है, ‘लिबर्टी शूज के शेयरों में डेली चार्ट पर बुलिश फ्लैग फॉर्मेशन का ब्रेकआउट देखने को मिला है। कंपनी के शेयरों का ओवरऑल स्ट्रक्चर काफी अट्रैक्टिव है। कंपनी का स्टॉक अपने सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। अपसाइड में कंपनी के शेयरों का इमीडिएट रेसिस्टेंस 390 रुपये है। वहीं, नियर टर्म में कंपनी के शेयर 434 रुपये तक जा सकते हैं।’ यह बात बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में कही गई है।
यह भी पढ़ें- मुनाफा कमाने के बाद मल्टीबैगर स्टॉक को राधाकिशन दमानी ने बोला Bye, बेच दिए लाखों शेयर
इस साल अब तक 150% का दिया रिटर्न
आशिका स्टॉक ब्रोकिंग में टेक्निकल एंड डेरिवेरिटव एनालिस्ट (रिटेल) तीर्थांकर दास का कहना है कि फुटवियर सेक्टर लगातार सुर्खियों में है। हाल में मार्केट में हुए करेक्शन में सेक्टर ने आउटर परफॉर्म किया है। 433 रुपये के अपसाइड टारगेट के लिए कंपनी के शेयरों को गिरावट पर खरीदा जा सकता है। शेयरों का अगला टारगेट 465 रुपये का है। लिबर्टी शूज के शेयरों ने पिछले एक साल में इनवेस्टर्स को 116 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक फुटवियर कंपनी के शेयरों ने 150 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- एक साल में 400% का रिटर्न, दिग्गज निवेशक ने खरीद लिए कंपनी के 1 लाख शेयर
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।