HomeShare Marketमहिंद्रा के इन तीन स्टाॅक से जल्द हो सकता है तगड़ा मुनाफा,...

महिंद्रा के इन तीन स्टाॅक से जल्द हो सकता है तगड़ा मुनाफा, डिविडेंड बांटेंगी कंपनी! 

चौथी तिमाही के नतीजे ढेर सारी कंपनियां मुनाफा बांट रही हैं। डिविडेंड के जरिए निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। अगर आपके पास महिंद्रा के तीन स्टाॅक हैं तो आपको जल्द बड़ा फायदा होने जा रहा है। महिंद्रा के इन तीन स्टाॅक पर जल्द ही डिविडेंड मिलने जा रहा है। आइए जानते हैं कि वो स्टॉक कौन से हैं?  

यह भी पढ़ें: RBI के फैसले के बाद ICICI बैंक से लोन लेना हुआ महंगा, बढ़ जाएगी आपकी EMI

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) 

टेक महिंद्रा का नेट प्राॅफिट 31 मार्च 2022 को समाप्त हुई तिमाही में 39.2% बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को नेट 1506 करोड़ रुपये का हुआ था। वित्त वर्ष की समाप्ति के बाद कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 15 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 15  रुपये का स्पेशल डिविडेंड का प्रस्ताव दिया है। अगर इस पर सहमति बनती है तो 9 अगस्त 2022 को कंपनी अपने योग्य शेयर धारकों को मुनाफा बांटेगी। 

महिंदा और महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विस 

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2022 को समाप्त हुई तिमाही को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 3.60 रुपये डिविडेंड बांटने का प्रस्ताव दिया है। यानी 180% मुनाफा कंफनी बांट सकती है। डिविडेंड पर आखिरी फैसला कंपनी के 42वें एजीएम की बैठक में होगा। अनुमति मिलने के बाद शेयर धारकों को इसका भुगतान 28 जुलाई 2022 को हो सकता है। 

संबंधित खबरें

महिंद्रा लाइफ स्पेस डेवलपर्स 

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2022 को समाप्त हुई तिमाही में 2 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस तिमाही के दौरान कंपनी का नेट 136.82 करोड़ रुपये का हुआ था।  

RELATED ARTICLES

Most Popular