HomeShare Marketमहारत्न कंपनी ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 लाख रुपये के बना दिए...

महारत्न कंपनी ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 लाख रुपये के बना दिए 12 लाख से ज्यादा

देश की सबसे बड़ी नेचुरल गैस कंपनी गेल इंडिया (Gail India) अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी 1:2 के रेशियो में बोनस दे रही है। यानी, हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा। बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 7 सितंबर 2022 है। पिछले करीब 15 साल में यह पांचवां मौका है, जब कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देगी। जो इनवेस्टर्स लंबे समय से इस महारत्न कंपनी में अपना निवेश बनाए हुए हैं, उन्हें बोनस शेयर के रूप में तगड़ा फायदा हुआ है और इसका सीधा असर मिलने वाले रिटर्न पर पड़ा है।   

1 लाख रुपये के बन गए 12 लाख रुपये से ज्यादा 
गेल इंडिया लिमिटेड के शेयर 7 सितंबर 2007 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 58.28 रुपये के स्तर पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 7 सितंबर 2007 को महारत्न कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे 1716 शेयर मिलते। गेल इंडिया अक्टूबर 2008 से लेकर जुलाई 2019 तक 4 बार बोनस शेयर दे चुकी है। अगर उस व्यक्ति ने कंपनी के शेयरों में निवेश बनाए रखा होता तो बोनस शेयर मिलने के बाद अब शेयरों की कुल संख्या 9152 होती। गेल इंडिया के शेयर 2 सितंबर 2022 को बीएसई में 135.40 रुपये पर बंद हुए हैं। 2 सितंबर 2022 के मार्केट प्राइस के हिसाब से 1 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट की वैल्यू मौजूदा समय में 12.40 लाख रुपये होती। 

यह भी पढ़ें- 110 रुपये के प्रीमियम पर पहुंचा कंपनी का शेयर, मंगलवार को होनी है लिस्टिंग 

पांचवें बोनस के बाद होते 13000 से ज्यादा शेयर
गेल इंडिया करीब 15 साल में पांचवीं बार बोनस शेयर देने जा रही है। अगर पांचवें बोनस इश्यू में मिलने वाले शेयरों को भी जोड़ दिया जाए तो 1 लाख रुपये लगाने वाले व्यक्ति के पास अब 13,728 शेयर होंगे। गेल इंडिया के शेयर 12 जनवरी 2001 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 9.77 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 2 सितंबर 2022 को बीएसई में 135.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 12 जनवरी 2001 को गेल इंडिया के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 13.85 लाख रुपये होता।  

यह भी पढ़ें- 10 सितंबर से पहले ये 3 केमिकल स्टॉक हो जाएंगे Ex-Dividend, क्या आपके पास हैं ये शेयर? 

डिस्‍क्‍लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular