ऐप पर पढ़ें
सरकारी कंपनी गेल इंडिया के शेयरों ने इनवेस्टर्स को मालामाल कर दिया है। महारत्न कंपनी के शेयरों ने 20 साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये को अब 82 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। गेल इंडिया के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयर के दम पर दिखाया है। गेल इंडिया ने अपने शेयरहोल्डर्स को अब तक 5 बार बोनस शेयर दिए हैं। सरकारी कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 115.63 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 83 रुपये है।
ऐसे 1 लाख रुपये के बन गए 82 लाख से ज्यादा
गेल इंडिया के शेयर 21 फरवरी 2003 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 9.22 रुपये के स्तर पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने करीब 20 साल पहले इस तारीख को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे 10846 शेयर मिलते। अगर इनवेस्टर ने इन शेयरों को अपने पास बनाए रखा होता तो 5 बार बोनस शेयर मिलने के बाद मौजूदा समय में गेल इंडिया के कुल शेयरों की संख्या 86766 होती। महारत्न कंपनी गेल इंडिया के शेयर 15 फरवरी 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 94.95 रुपये के स्तर पर हैं। ऐसे में गेल इंडिया के शेयरों में लगाए गए 1 लाख रुपये की वैल्यू मौजूदा समय में 82.38 लाख रुपये होती।
यह भी पढ़ें- सरकारी कंपनी ने डिविडेंड का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी घोषित हुआ
गेल इंडिया ने दिया है 5 बार बोनस शेयर
गेल इंडिया ने साल 2008 के बाद से अपने शेयरहोल्डर्स को 5 बार बोनस शेयर दिया है। कंपनी ने अक्टूबर 2008 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिया है। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस स्टॉक दिया। इसके बाद कंपनी ने मार्च 2017 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। सरकारी कंपनी गेल इंडिया ने मार्च 2018 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। महारत्न कंपनी ने जुलाई 2019 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। इसके बाद कंपनी ने सितंबर 2022 को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिया।
यह भी पढ़ें- 13 बोनस शेयर के साथ 10 टुकड़ों में बंटेगा ये स्टॉक, जानें रिकॉर्ड डेट
महारत्न कंपनी ने दिया 930 पर्सेंट का रिटर्न
गेल इंडिया के शेयरों ने पिछले करीब 20 साल में इनवेस्टर्स को 930 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। सरकारी कंपनी के शेयरों ने शुरुआत से लेकर अब तक करीब 441 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। गेल इंडिया के शेयरों का मार्केट कैप करीब 62,365 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।