चौतरफा महंगाई (Inflation) की मार झेल रही जनता को राहत देने के लिए पिछले दिनों भारत सरकार (Central Government) की तरफ से कई कड़े और बड़े फैसले लिए गए। जिसका असर अब धीरे-धीरे देखने को मिल रहा है। आटा से लेकर चावल तक की कीमतों में पिछले दस दिनों के गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से आम आदमी को कुछ राहत मिली है।
यह भी पढ़ें: एमआरपी की आड़ में खेल: दाम गिरने के बावजूद खाद्य तेल पर 30 से 70 रुपये प्रति लीटर अधिक वसूल रहे दुकानदार
आटा और चावल के दाम गिरे
इकोनाॅमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आटा की कीमतों में 5% और चावल की कीमतों में 7% प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट पिछले 10 दिनों के दौरान देखने को मिली है। बता दें, सरकार ने गेंहू की घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
मंडी में कहां-कितना है दाम?
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी भारत के मंडी में गेंहू 23 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि गेंहू के बड़े उत्पादक क्षेत्र उत्तर भारत के लोगों को मंडी में एक किलो पर 22 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि महंगे ट्रांसपोर्ट की वजह से एक किलो गेहूं 26 रुपये में खरीदने पड़ रहे हैं। वहीं, अगर बात करें खुदरा कीमतों की तो पश्चिमी भारत में गेंहू 30 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि दक्षिण भारत में 33 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
संबंधित खबरें
केन्द्र सरकार ने पिछले दिनों पेट्रोल और डीजल से एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने का फैसला किया था। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम नीचे आ गये थे। और इस फैसले का असर हमें ट्रांसपोर्ट खर्च पर भी दिखा है।