ऐप पर पढ़ें
आईटी सर्विसेज कंपनी एडवेंस्वा एंटरप्राइजेज के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 47.52 रुपये पर पहुंच गए हैं। एडवेंस्वा एंटरप्राइजेज (Edvenswa Enterprises) के शेयरों में यह तेजी स्ट्रैटेजिक रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन (RPA) सेगमेंट में नया प्रोजेक्ट मिलने से आई है। यह प्रोजेक्ट एडवेंस्वा एंटरप्राइजेज की पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी एडवेंस्वा टेक को बिग फोन कंसल्टिंग कंपनी से मिला है।
2 साल से कम में 538% चढ़ गए कंपनी के शेयर
एडवेंस्वा एंटरप्राइजेज के शेयर 4 जून 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 7.44 रुपये के स्तर पर थे। आईटी सर्विसेज कंपनी के शेयर 10 अप्रैल 2023 को बीएसई में 47.52 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 2 साल से कम में एडवेंस्वा एंटरप्राइजेज के शेयरों में 538 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 75.79 रुपये है। वहीं, एडवेंस्वा एंटरप्राइजेज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 18.65 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 2 रुपये वाला यह शेयर अब बना रॉकेट, कंपनी के शेयरों ने भरी उड़ान
1 साल में कंपनी के शेयरों में 155% की तेजी
एडवेंस्वा एंटरप्राइजेज (Edvenswa Enterprises) के शेयर पिछले एक साल में करीब 155 पर्सेंट चढ़ गए हैं। आईटी सर्विसेज कंपनी एडवेंस्वा एंटरप्राइजेज के शेयर 11 अप्रैल 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 18.65 रुपये के स्तर पर थे। एडवेंस्वा एंटरप्राइजेज के शेयर 10 अप्रैल 2022 को बीएसई में 47.52 रुपये पर पहुंच गए हैं। हालांकि, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 3.16 पर्सेंट की गिरावट आई है। जबकि पिछले एक साल में एडवेंस्वा एंटरप्राइजेज के शेयर करीब 24 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 86.30 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- ₹1881 से टूटकर ₹154 पर आया यह शेयर, अब लगातार चढ़ रहा भाव, ये है वजह
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।