ऐप पर पढ़ें
Stock To Buy: अगर आप किसी स्ट्रॉन्ग शेयर की तलाश में हैं तो आप आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों (ICICI Bank share) पर नजर रख सकते हैं। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, इस शेयर में आने वाले दिनों में जबरदस्त तेजी देखी जा सकती है। खास बात यह है कि आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर कवरेज कर रहे 40 में से 39 एक्सपर्ट ने इसे खरीदने की सिफारिश की है, तो एक होल्ड रखने की। किसी भी ब्रोकरेज ने इस शेयर बेचने की सलाह नहीं दी है। आपको बता दें कि ICICI बैंक के शेयर वर्तमान में अपने रिकॉर्ड हाई ₹958 के आसपास कारोबार कर रहे हैं। यह बैंकिंग शेयर आज सोमवार को 933.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
₹1,150 का है टारगेट प्राइस
Refinitiv के डेटा के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी की गति को 40 एनालिस्ट में से जारी देखा जा रहा है। लगभग 23 ने बैंकिंग स्टॉक के लिए स्ट्रॉन्ग ‘बाय’ की सिफारिश की है। 16 ने ‘बाय’ रेटिंग दी है। वहीं, 1 ने ‘होल्ड’ रेटिंग दी है। बता दें कि किसी ने भी ‘सेल’ रेटिंग नहीं दी है। ब्रोकरेज ने ₹1,150 प्रति शेयर के SOTP आधारित टारगेट प्राइस के साथ बैंकिंग स्टॉक (Banking Stock) पर अपना ‘बाय’ टैग रखा है। एक अन्य ब्रोकरेज एंबिट ने ₹1,025 का टारगेट प्राइस रखा है। वहीं, ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने भी आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर टारगेट 1,090 रुपये का रखा है और इसे ‘बाय’ रेटिंग दी है। उनका मानना है कि बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए बेहतर काम कर रहा है इससे आने वाले दिनों में फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- कर्ज उतरते ही स्टॉक खरीदने की मची लूट, ₹11 का यह शेयर बन गया रॉकेट, दो दिन में ही निवेशक मालामाल
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
ब्रोकरेज आईसीआईसीआई बैंक को FY22-25E में कमाई में 19% CAGR और FY24 में 17% का ROE देता है क्योंकि इसका मानना है कि वैल्यूएशन भी वाजिब है।’ ब्रोकरेज के मुताबिक, ग्राहक ज्यादातर वॉलेट के हिस्से पर कब्जा करने के लिए आईसीआईसीआई के डिजिटल प्रयास लेनदेन को अपना रहे हैं। प्रौद्योगिकी और एनालिटिक्स पर जबरदस्त कौशल के साथ-साथ बैंक स्तर पर प्राॅफिट को फोकस कर रहा है। दूसरी तिमाही में बैंक को मजबूत इनकम, ब्याज आय (एनआईआई) में वृद्धि हुई। इस अवधि के दौरान बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स में लगभग 12% की वृद्धि की तुलना में आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने पिछले छह महीनों में 25% से अधिक की वृद्धि दर्ज की है।
(Disclaimer: ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं।)