HomeShare Marketमजबूत शुरुआत के बाद लड़खड़ाया शेयर बाजार, सेंसेक्स 60786 के स्तर पर...

मजबूत शुरुआत के बाद लड़खड़ाया शेयर बाजार, सेंसेक्स 60786 के स्तर पर खुला

Share Market Live Update:  शेयर बाजार की शुरुआत आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी मजबूत रही। हालांकि बाजार खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर आ गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार सुबह सवा नौ बजे 174 अंकों की बढ़त के साथ 60786 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने भी आज कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 104 अंकों के नुकसान के साथ 60506  के स्तर पर आ गया।

टाटा ग्रुप की कंपनी इस कंपनी के शेयरों की ऊंची उड़ान, एक लाख रुपये को बना दिया 61 लाख
 

 वहीं, निफ्टी 18 अंकों की गिरावट के साथ 18034 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में आज आयशर मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे स्टॉक्स थे तो वहीं टॉप लूजर में एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक और कोटक बैंक के शेयर थे।
 

संबंधित खबरें

सोमवार का हाल: सेंसेक्स 1,335 अंक के उछला

घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार उछाल आया और बीएसई सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक चढ़कर फिर 60,000 अंक के स्तर के पार निकल गया। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय की घोषणा के बाद बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती आई। कारोबारियों के अनुसार, मजबूत वैश्विक रुख और कच्चे तेल के दाम में नरमी से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला। शेयर बाजारों में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,909.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।


    

 

‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ के दुरूपयोग पर अंकुश लगाने को दिशानिर्देश जारी

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों के अपने शेयर ब्रोकरों को दिये गये ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ के दुरुपयोग की आशंका को खत्म करने के इरादे से नया दिशानिर्देश जारी किया है। इसके तहत डिलिवरी और निपटान को लेकर प्रतिभूतियों के स्थानांतरण के लिये नई दस्तावेजी व्यवस्था का क्रियान्वयन करना होगा।

दस्तावेज…बिक्री के बाद डीमैट खाते से शेयर या बांड का हटना और गिरवी निर्देश (डीडीपीआई)…का क्रियान्वयन प्रतिभूतियों को गिरवी रखने या फिर से गिरवी रखने पर भी लागू होगा। नया दिशानिर्देश एक जुलाई से लागू होगा। इसे ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ के दुरुपयोग के कुछ मामले सामने के बाद लाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular