HomeShare Marketमंदी की आहट के बीच टूट सकता है भारतीय शेयर बाजार, बोफा...

मंदी की आहट के बीच टूट सकता है भारतीय शेयर बाजार, बोफा ने घटाया निफ्टी का टारगेट

ग्लोबल मंदी का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी हो सकता है। बोफा सिक्योरिटीज (BofA) ने “कमजोर मैक्रो, कच्चे तेल में तेजी, रुपये में गिरावट और वैश्विक मंदी” का हवाला देते हुए अपने निफ्टी टारगेट को 18,500 से घटाकर 17,500 कर दिया है। बोफा ने कहा, “निकट अवधि में क्रूड के दाम हाई, करेंसी में गिरावट के साथ-साथ स्लो ग्लोबल वृद्धि से बाजार में गिरावट आ सकती है।” 

जीडीपी में गिरावट
बोफा सिक्योरिटीज ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में चालू खाते का घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के तीन प्रतिशत के बराबर रह सकता है। पहले इसके 2.5 प्रतिशत रहने का अनुमान था। इसी तरह 6.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य के 0.40 प्रतिशत अधिक रहने का जोखिम है।

यह भी पढ़ें- इस कंपनी को अमेरिका से मिला ऑर्डर, लगातार 7 दिन से अपर सर्किट लगने के बाद ₹59 का हुआ भाव

क्या कहा बोफा ने?
अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी बोफा सिक्योरिटीज ने चालू साल के अंत तक के लिए निफ्टी के अपने लक्ष्य को 1,000 अंक घटाकर 17,500 अंक कर दिया है। एनालिस्ट कहते हैं, “इसे देखते हुए, हमारा मानना ​​​​है कि आगे की कमाई में कटौती से इंकार नहीं किया जा सकता है। हमने अपनी निफ्टी ट्रेडिंग रेंज को घटाकर 16,500 – 18,500 (पहले 17K – 19.5K से) कर दिया और अपने बेस टारगेट को घटाकर 17,500 (पहले 18,500 से) कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular