दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन तेल, सीपीओ और पामोलीन तेल की कीमतों में गिरावट रही। जबकि सस्ता होने के बीच देशी तेलों की मांग होने से सरसों, मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुईं। वहीं, इंदौर के खाद्य तेल बाजार में गुरुवार को पाम तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई।
टाटा ग्रुप के इस शेयर में अरसे बाद उछाल, एक साल में दे चुका है 487 फीसद रिटर्न
उधर इंदौर के संयोगिता गंज अनाज मंडी में गुरुवार को चना कांटा 75 रुपये, मसूर 150 रुपये, मूंग 250 रुपये और उड़द के भाव में 150 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी मंगलवार की तुलना में हुई। मूंग की दाल 100 रुपये व उड़द मोगर 150 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।
आयातित तेलों की कमी को पूरा करने के लिए सरसों का रिफाइंड बनाने को लेकर इसकी चौतरफा मांग है। इससे सरसों रिफाइंड की खपत बढ़ रही है, जिससे भविष्य में सरसों के मामले में दिक्कत आयेगी। इसके अलावा सरसों सहित अन्य खाद्यतेलों के अधिकतम खुदरा मूल्य पर भी कड़ी निगरानी रखे जाने की आवश्यकता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली मंडी में बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
इंदौर मंडी का हाल
दलहन
चना (कांटा) 4800 से 4825,
मसूर 6800 से 6850,
तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 5500 से 6000, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6300 से 6500, तुअर (कर्नाटक) 6500 से 6600,
मूंग 6450 से 6600, मूंग हल्की 5500 से 6000,
उड़द 6500 से 7000, उड़द मीडियम 5500 से 6500, नया उड़द 6300 से 6750 रुपये प्रति क्विंटल।
दाल
तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8200 से 8300,
तुअर दाल फूल 8400 से 8600,
तुअर दाल (नई) 8900 से 9600,
आयातित तुअर दाल 8000 से 8100,
चना दाल 5850 से 6350,
मसूर दाल 8050 से 8350,
मूंग दाल 8100 से 8400,
मूंग मोगर 8800 से 9100,
उड़द दाल 8400 से 8700,
उड़द मोगर 9200 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल।
चावल
बासमती (921) 10000 से 11000,
तिबार 8000 से 8500,
दुबार 7000 से 7500,
मिनी दुबार 6500 से 7000,
मोगरा 3500 से 6000,
बासमती सैला 6500 से 9000,
कालीमूंछ 7500 से 8000
राजभोग 6800 से 7000,
दूबराज 3500 से 4500,
परमल 2500 से 2650,
हंसा सैला 2450 से 2650,
हंसा सफेद 2350 से 2450,
पोहा 3700 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल।
इंदौर में पाम तेल के भाव में कमी
तिलहन
सरसों (निमाड़ी) 6000 से 6200
नया रायड़ा 6100 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल
मूंगफली तेल इंदौर 1620 से 1640,
सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1530 से 1535,
सोयाबीन साल्वेंट 1520 से 1525,
पाम तेल 1565 से 1570 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली
कपास्या खली इंदौर 2200,
कपास्या खली देवास 2200,
कपास्या खली उज्जैन 2200,
कपास्या खली खंडवा 2175
कपास्या खली बुरहानपुर 2175 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
कपास्या खली अकोला 3300 रुपये प्रति क्विंटल।