Market Price: दिल्ली मंडी में सरसों तेल-तिलहन (Oil Prices) और सोयाबीन तिलहन को छोड़कर ज्यादातर खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। वहीं, इंदौर के खाद्य तेल बाजार में बुधवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल 10 रुपये और पाम तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। जबकि, संयोगिता गंज अनाज मंडी में बुधवार को मसूर के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई। उड़द मोगर 300 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका।
यह भी पढ़ें: क्यों बढ़ रही महंगाई, कैसे होगी कंट्रोल, RBI देगी सरकार को रिपोर्ट
सूत्रों ने बताया कि सीपीओ में आयात शुल्क बढ़ाने की बात की गई है। अगर सीपीओ का आयात शुल्क बढ़ता है तो इसके साथ-साथ सोयाबीन और सूरजमुखी पर भी आयात शुल्क को बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा 20 लाख टन का कोटा शुल्क खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को तिलहन उत्पादन बढ़ाने के बारे में भी सोचना चाहिए। उत्पादन बढ़ने से लोगों को रोजगार मिलेगा और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
दिल्ली मंडी में तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन -6,800-6,825 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली -7,070-7,135 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,600 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,695-2,955 रुपये प्रति टिन ।
सरसों तेल दादरी- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,170-2,300 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,240-2,355 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,500-20,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,400 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 9,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,100-5,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 4,850-4,900 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड तेल, पाम तेल के भाव में कमी
तिलहन
सरसों (निमाड़ी) 5800 से 6000,
सोयाबीन 4200 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल
मूूंगफली तेल 1710 से 1720,
सोयाबीन रिफाइंड तेल 1275 से 1280,
सोयाबीन साल्वेंट 1235 से 1240,
पाम तेल 995 से 1000 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली
कपास्या खली इंदौर 2000,
कपास्या खली देवास 2000,
कपास्या खली उज्जैन 2000,
कपास्या खली खंडवा 1950,
कपास्या खली बुरहानपुर 1950 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
कपास्या खली अकोला 2950 रुपये प्रति क्विंटल।
इंदौर में मसूर के भाव में तेजी, उड़द मोगर सस्ता
दलहन
चना (कांटा) 4800 से 4850
मसूर 6350 से 6400,
तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 6600 से 7100, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7500 से 7700, तुअर (कर्नाटक) 7700 से 7900,
मूंग 6800 से 7000, मूंग हल्की 5700 से 6300, नई मूंग बारिश 6800 से 7200,
उड़द 7300 से 7500, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।
दाल
तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9500 से 9600
तुअर दाल फूल 10000 से 10200,
तुअर दाल बोल्ड 10800 से 11200,
आयातित तुअर दाल 9100 से 9200,
चना दाल 6100 से 6600,
मसूर दाल 7700 से 8000,
मूंग दाल 8850 से 9150,
मूंग मोगर 9300 से 9650,
उड़द दाल 8900 से 9200,
उड़द मोगर 8900 से 9200 रुपये प्रति क्विंटल।
चावल
बासमती (921) 10500 से 11500,
तिबार 8500 से 9500,
दुबार 7500 से 8000,
मिनी दुबार 6500 से 7500,
मोगरा 4000 से 6000,
बासमती सैला 7500 से 9500,
कालीमूंछ 7500 से 8000
राजभोग 6800 से 7000,
दूबराज 3500 से 4500,
परमल 2550 से 2700,
हंसा सैला 2500 से 2675,
हंसा सफेद 2450 से 2500,
पोहा 4200 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल।