Hospitality stocks: कोरोनावायरस का प्रभाव कम होते जा रहा है और देशभर में मामले लगातार घट रहे हैं। इसके चलते हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में खोई हुई रौनक वापस लौटने रही है। यही वजह है कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। आज लेमन ट्री के स्टाॅक (Lemon Tree share) से लेकर शैले होटल्स तक के शेयरों (Chalet Hotels share) में जोरदार तेजी रही।
हॉस्पिटैलिटी प्रमुख लेमन ट्री के शेयर की कीमत 7 फीसदी से अधिक बढ़ी, जबकि शैले होटल्स के शेयरों में शुरुआती दौर में 10 फीसदी से अधिक की तेजी आई। हालांकि, बाद में शैले होटल्स के शेयर 0.81 फीसदी की तेजी पर बंद हुए हैं।
यह भी पढ़ें- 40 दिन में 600% तक का छप्परफाड़ रिटर्न: ये 10 पेनी स्टाॅक निवेशकों पर बरसा रहे धन
इन शेयरों में भी रही तेजी
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के स्पेशलिटी रेस्तरां, वेस्टलाइफ डेवलपमेंट और इंडियन होटल्स अन्य हॉस्पिटैलिटी शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। इन शेयरों में आज इंट्राडे सेशन में भारी उछाल देखा गया। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, हॉस्पिटैलिटी शेयरों में अचानक आई इस तेजी को महाराष्ट्र राज्य सरकार के राज्य में कोविड-19 प्रतिबंध को कम करने के फैसले के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घातक वायरस के प्रसार के दौरान हॉस्पिटैलिटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई है और अब ऐसे शेयरों से कोविड संकट को कम करने के मद्देनजर तेज उछाल देने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगर वे किसी हॉस्पिटैलिटी स्टॉक में नई पोजीशन की तलाश कर रहे हैं तो स्पेशियलिटी रेस्तरां और इंडियन होटल्स जैसे स्टॉक पर दांव लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अगर आपके पास भी है PPF खाता तो पढ़ें यह जरूरी नियम, वरना बंद होगा अकाउंट, सर्कुलर जारी
क्या कह रहे एक्सपर्ट
हॉस्पिटैलिटी शेयरों में तेजी पर बोलते हुए, प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अविनाश गोरक्षकर ने कहा, “हॉस्पिटैलिटी स्टॉक के भाव आज आसमान छू रहे हैं और इस रैली का प्रमुख कारण हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा राज्य में कोविड -19 प्रतिबंधों को कम करने का निर्णय है।”
चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया ने कहा, “स्पेशलिटी रेस्तरां और इंडियन होटल्स के शेयर चार्ट पैटर्न पर मजबूत दिख रहे हैं। स्पेशलिटी रेस्तरां के शेयरों को मौजूदा बाजार मूल्य पर 175 रुपये से 180 रुपये तक के शॉर्ट टर्म टारगेट पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह, कोई भी इंडियन होटल के शेयरों (Indian hotel) को मौजूदा बाजार मूल्य पर ₹225 से ₹230 के अल्पावधि टारगेट के लिए ₹190 के स्तर पर स्टॉप लॉस बनाए रखते हुए खरीद सकता है।”